Loading...
मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ गतिरोध समाप्त करने का निर्देश दिया
मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ गतिरोध समाप्त करने का निर्देश दिया

मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ गतिरोध समाप्त करने का निर्देश दिया

लेखन गजेंद्र
Nov 09, 2026
07:00 pm

क्या है खबर?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने सोमवार को बताया कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ चल रहा गतिरोध खत्म करने का निर्देश दिया है। मोजतबा ने कहा है कि अमेरिका के साथ ईरान की 'कोई युद्ध नहीं, कोई शांति नहीं' वाली स्थिति को खत्म किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने यह भी कहा कि ईरान अपनी इज्ज़त बनाए रखते हुए बातचीत कर सकता है, और उसके नेताओं को देश का भविष्य बर्बाद करने का कोई हक नहीं।

बयान

इज्जत से खत्म कर सकते हैं मामला- पेजेश्कियन

यह दावा अरब और ईरानी मामलों पर नजर रखने वाले हिब्रू भाषा के 2 न्यूज चैनलों ने किया है।

दोनों आउटलेट ने ईरानी राष्ट्रपति की ओर से 3 बात बताई है, जिसमें 'युद्ध नहीं शांति नहीं' स्थिति को खत्म करने का निर्देश और ईरान का नेतृत्व देश के भविष्य को बर्बाद न करे शामिल है।

इसके अलावा, तीसरी बात में पेजेश्कियन ने कहा है कि ईरान-अमेरिका इज्जत के साथ बातचीत करके मामले को इज्जत के साथ खत्म कर सकते हैं।

मामला

कतर के प्रधानमंत्री ट्रंप से मिलेंगे

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल-थानी मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात करेंगे।

मध्य पूर्व में युद्ध फिर शुरू होने की आशंका से उपजी चिंता को देखते हुए थानी ने हाल में तेहरान यात्रा की है।

ईरान का कहना है कि जब तक अमेरिका नौसेना नाकाबंदी नहीं हटाता, जब्त संपत्ति नहीं छोड़ता और प्रतिबंध नहीं हटाता, तब तक शांति की ओर बढ़ना नामुमकिन है।

ADVERTISEMENT