ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव से मुलाकात की
क्या है खबर?
अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने मंगलवार को सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (SNSC) के सचिव मेजर जनरल मोहसेन रेजाई से मुलाकात की। इस दौरान SNSC के दायरे में आने वाले 2 क्षेत्रों संस्कृति, राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के बीच आपसी जुड़ाव पर जोर दिया। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। बैठक में मोजतबा ने दुश्मन की हताशा को राष्ट्रीय प्रतिरोध का एक परिणाम बताया।
चर्चा
पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
मोजतबा ने एक्स पर बताया कि बैठक में होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बनाए रखकर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा की रक्षा करने पर चर्चा की गई।
सुरक्षा परिषद को स्थायी और आपसी हितों के आधार पर पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को कहा गया है।
उन्होंने देश के लोगों से भी सक्रिय और समय पर संवाद बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया है।
बयान
न युद्ध, न शांति वाली स्थिति समाप्त हो- मोजतबा
मोजतबा ने इस बात पर भी जोर दिया कि ईरान और 'प्रतिरोध मोर्चा' के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि युद्ध समाप्त करने के लिए देश के अधिकारियों द्वारा रखी गई शर्तें पूरी हों।
उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि वर्तमान की 'न युद्ध, न शांति' वाली स्थिति को खत्म किया जाए।
उन्होंने कहा कि देश और व्यवस्था की रक्षा में लोगों की निरंतर भागीदारी बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी है।