LOADING...
ईरानी हमले के बाद बहरीनी तेल कंपनी 'बापको' ने 'फोर्स मेज्योर' घोषित किया, जानिए इसका मतलब 
ईरानी हमले के बाद बहरीनी तेल कंपनी 'बापको' ने 'फोर्स मेज्योर' घोषित किया

ईरानी हमले के बाद बहरीनी तेल कंपनी 'बापको' ने 'फोर्स मेज्योर' घोषित किया, जानिए इसका मतलब 

लेखन गजेंद्र
Mar 09, 2026
04:24 pm

क्या है खबर?

ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध के बीच सोमवार को बहरीन की सरकारी तेल कंपनी 'बापको' को निशाने पर लिया और कई ड्रोन हमले किए। ईरानी हमलों के बाद सित्रा स्थित बहरीन की एकमात्र प्रमुख तेल रिफाइनरी में आग लग गई और कामकाज ठप कर दिया गया। इसके बाद कंपनी ने समूह संचालन पर 'फोर्स मेज्योर' की घोषणा कर दी है। इसका मतलब क्या है? आइए, जानते हैं।

बयान

कंपनी ने क्या कहा?

बापको ने सोमवार को एक बयान में कहा, "मध्य पूर्व में चल रहे क्षेत्रीय संघर्ष और हमारे रिफाइनरी परिसर पर हुए हमले से प्रभावित समूह के संचालन पर अप्रत्याशित घटना (फोर्स मेज्योर) की सूचना दी गई है।" बापको ने कहा कि घरेलू बाजार की सभी जरूरतें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कंपनी ने कहा कि सक्रिय आकस्मिक योजनाओं के समर्थन से आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी। कंपनी जरूरी उपाय कर रही है।

अर्थ

फोर्स मेज्योर का क्या मतलब है?

कंपनी ने जो 'फोर्स मेज्योर' लागू किया है, उसका आसान भाषा में मतलब समझें तो यह एक कानूनी अनुबंध है, जिसमें कोई असाधारण घटना पर अगर कंपनी अपने अनुबंध दायित्वों को पूरा नहीं कर पाए तो उसे दंडित नहीं किया जाना चाहिए। कंपनी दायित्वों के निर्वहन न कर पाने पर ये बता सकती है कि उसमें उसकी कोई गलती नहीं। यह कंपनी को अस्थायी राहत देता है। फोर्स मेज्योर कंपनी समूह संचालन के रिफाइनिंग, निर्यात, शिपमेंट पर लागू करती है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

बापको पर ईरानी हमला

Advertisement