LOADING...
ईरानी मीडिया का दावा- IRGC ने अमेरिकी F-35 को मार गिराने के बाद पायलट को पकड़ा
क्या ईरान ने पकड़ लिया अमेरिका का पायलट? (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरानी मीडिया का दावा- IRGC ने अमेरिकी F-35 को मार गिराने के बाद पायलट को पकड़ा

लेखन गजेंद्र
Apr 03, 2026
06:52 pm

क्या है खबर?

ईरान की मीडिया ने दावा किया है कि जिस अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मध्य ईरान में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मार गिराया गया था, उसमें से सुरक्षित निकले पायलट को पकड़ लिया गया है। ईरानी मीडिया एजेंसी तसनीम ने शुक्रवार को दावा किया कि एक अमेरिकी सेना का पायलट इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की हिरासत में हो सकता है। एजेंसी का कहना है कि विमान को IRGC एयरोस्पेस फोर्स ने निशाना बनाया था।

दावा

ईरान की जमीन पर उतर चुका था पायलट

एजेंसी के मुताबिक, यह घटना पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के बीच में हुई है। लड़ाकू विमान में आग लगने के बाद पायलट ने खुद को बाहर निकाल लिया था। बताया जा रहा है कि वह पैराशूट के सहारे ईरानी जमीन पर उतर गया था और सुरक्षित जगह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसके पकड़े जाने की संभावना है। अभी तक ईरानी प्रशासन या फिर IRGC की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इनकार

विमान की पहचान को लेकर विरोधाभास

अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने सुबह इस ही दावे को खारिज कर दिया था कि उसका कोई F-35 विमान ईरान ने मार गिराया है। उसने एक्स पर लिखा, 'सभी अमेरिकी लड़ाकू विमानों का हिसाब रखा गया है। ईरान के IRGC ने कम से कम आधा दर्जन बार यही झूठा दावा किया है।' मारे गए विमान को लेकर भी विरोधाभास है। ईरानी मीडिया उसे F-35 बता रही, जबकि जारी तस्वीरें ब्रिटिश मूल के USAF F-15E स्ट्राइक ईगल जैसी लग रही हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

विमान के अवशेष का वीडियो

Advertisement

तलाश

अब अमेरिका ने तलाश शुरू की, ईरानी मीडिया ने इनाम की घोषणा की

लगातार इनकार करने के बाद अमेरिका ने मार गिराए गए विमान के पायलट की खोज शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, ईरान की सीमा पर हेलीकॉप्टर, F-35 और A-10 लड़ाकू विमान और MQ-9 रिपर ड्रोन को खोज अभियान में लगाया गया है, जिसकी वीडियो सामने आ रही है। ईरानी मीडिया ने घोषणा की है कि अगर कोई भी अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़ता है तो उसे इनाम दिया जाएगा। विमान में 2 पायलट के होने की संभावना है।

ट्विटर पोस्ट

अमेरिकी विमान खोज में लगा

Advertisement