LOADING...
ईरान के विशेष बल IRGC का दावा- बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय पर दागी मिसाइल 
ईरान के विशेष बल IRGC ने बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय पर मिसाइल दागने का दावा किया

ईरान के विशेष बल IRGC का दावा- बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय पर दागी मिसाइल 

लेखन गजेंद्र
Mar 02, 2026
04:45 pm

क्या है खबर?

ईरान के विशेष बल ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने सोमवार को दावा किया कि उसने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके वायुसेना कमांडर के मुख्यालय को निशाना बनाया था। ईरान की फ़ार्स समाचार एजेंसी ने IRGC के हवाले से बताया, "दसवीं लहर के दौरान खैबर शेकान बैलिस्टिक मिसाइलों ने लक्षित हमलों में अपराधी नेतन्याहू के कार्यालय और वायुसेना कमांडर के ठिकाने को निशाना बनाया गया।" IRGC ने कहा कि नेतन्याहू का क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं है।

हमला

इजरायल ने रिपोर्ट को खारिज किया

ईरान इंटरनेशनल ने IRGC के हवाले से बताया कि ईरान ने खेबार मिसाइलों से तेल अवीव में नेतन्याहू के कार्यालय पर हमला किया था। हालांकि, इसका कोई सबूत नहीं मिला कि उनमें से कोई भी मिसाइल इजरायल तक पहुंची थी या नहीं। दूसरी तरफ, इजरायल ने ईरान के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें मिसाइल हमले में नेतन्याहू के कार्यालय को निशाना बनाया गया था। इजरायल ने इसे 'झूठा प्रचार' बताया है।

दावा

अमेरिका ने IRGC मुख्यालय नष्ट करने का दावा किया

IRGC के दावे से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उसने ईरान के विशेष इस्लामिक बल के मुख्यालय को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सांप का सिर कुचल दिया है। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि उन्होंने मंत्रियों और कार्यकारी निकायों के प्रमुखों को निर्देश दिया है कि युद्ध के दौरान सरकारी कामकाज बिना किसी रुकावट के चलता रहे।

Advertisement