Loading...
ईरान ने पहली बार आवाज के साथ जारी किया सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का वीडियो
ईरान ने पहली बार आवाज के साथ सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का वीडियो जारी किया है

ईरान ने पहली बार आवाज के साथ जारी किया सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का वीडियो

Aug 25, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

ईरान में चल रहे भारी राजनीतिक और सैन्य संकट के बीच वहां की सरकार ने देश के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का एक अत्यंत दुर्लभ वीडियो जारी किया है। ईरानी समाचार एजेंसी फार्स द्वारा जारी वीडियो में पहली बार दुनिया के सामने मोजतबा खामेनेई की आवाज सार्वजनिक रूप से सुनी गई है। फरवरी 2026 में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पद संभालने के बाद से मोजतबा कभी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए।

वीडियो

वीडियो में क्या दिखाया गया है?

मोजतबा वीडियो में एक धार्मिक शैक्षणिक अध्ययन सत्र की अध्यक्षता करते नजर आ रहे हैं। वे एक छात्र द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे शोध को सुनते हैं और बाद में उसका मूल्यांकन करते हैं।

हालांकि, स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की तारीख या प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की गई है।

खुफिया रिपोर्टों का मानना है कि यह वीडियो उनके सर्वोच्च नेता बनने से पहले का है, क्योंकि मार्च 2026 में उनकी आधिकारिक नियुक्ति के बाद उन्हें किसी ने नहीं देखा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

दावा

अमेरिकी-इजरायली हमलों में घायल होने का दावा

मोजतबा के गायब रहने के पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के हमलों में अयातुल्ला खामेनेई मारे गए थे। उसके बाद मोजतबा को नया सर्वोच्च नेता चुना गया।

खुफिया सूत्रों के अनुसार, उसी हमले में मोजतबा भी घायल हो गए थे। उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ, बाईं आंख चोटिल थी और चेहरा मामूली रूप से बिगड़ गया था।

इसी वजह से वे अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुए।

ADVERTISEMENT

मुलाकात

अंधेरे कमरे में मुलाकात, राष्ट्रपति को भी आवाज पर शक

ईरान सरकार मोजतबा के लगातार वीडियो जारी कर रही है, लेकिन उनमें से किसी की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है।

पिछले महीने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने मोजतबा से मुलाकात की थी, लेकिन यह मुलाकात तेहरान में अंधेके कमरे में हुई थी।

यह मुलाकात केवल कुछ मिनट चली और राष्ट्रपति को उनसे हाथ मिलाने की अनुमति भी नहीं थी।उसके बाद पेजेश्कियन ने भी मोजतबा की आवाज पर संदेह जाहिर किया था।

संचालन

ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चला रहे हैं देश

भले ही मोजतबा दुनिया के सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन वे देश के सभी बड़े फैसलों में सक्रिय हैं।

कूटनीतिक सूत्रों के मुताबिक, वाशिंगटन के साथ चल रही संघर्ष विराम वार्ताओं और इजरायल के खिलाफ युद्ध की रणनीतियों को लेकर होने वाली उच्च स्तरीय सैन्य बैठकों में वे ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा ले रहे हैं।

इधर, अमेरिका ने अब ईरान के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। इससे तनाव और बढ़ गया है।

ADVERTISEMENT