ईरान ने उठाया डोनाल्ड ट्रंप का मजाक, तेहरान के व्यस्त चौराहे पर दिखाया जेल में बंद
क्या है खबर?
ईरान और अमेरिका के बीच जारी भारी कूटनीतिक तनाव के बीच राजधानी तेहरान के सबसे व्यस्त परिवहन केंद्रों में से एक तजरीश स्क्वायर के ऊपर एक बेहद हैरान करने वाला लाइव बिलबोर्ड लगाया गया है। तेहरान नगर पालिका के तहत काम करने वाले संगठन 'तेहरान ब्यूटीफिकेशन ऑर्गनाइजेशन' ने इस सप्ताह मंगलवार को इसे सार्वजनिक किया, जो कुहेस्तक शहर में शादी पर हुए हमले के खिलाफ चलाए जा रहे 15 दिवसीय राजनीतिक अभियान का हिस्सा है।
बिलबोर्ड
लाइव बिलबोर्ड में क्या दिखाया गया है?
बिलबोर्ड के ऊपर लोहे की सलाखों से बनी एक नकली जेल बनाई गई है, जिसके अंदर एक बिस्तर, टॉयलेट और सिंक लगा हुआ है।
जेल के भीतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुखौटा (मास्क) और विग पहने एक जीवित अभिनेता को रखा गया है।
यह अभिनेता कभी जेल की सलाखों को हिलाता हुआ, तो कभी कोठरी के भीतर झपकी लेता हुआ दिखाई देता है।
इस नजारे को देखकर लोग रुककर अपने फोन में इस प्रदर्शन को रिकॉर्ड कर रहे थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
WATCH: Iran Displays Trump Impersonator Inside Cage in Bizarre Billboard Stunt
— ME24 - Middle East 24 (@MiddleEast_24) October 23, 2026
The installation, features a man dressed as the US president behind bars.
Iran has long used public billboards for anti-American political messaging, but this display is among its most unusual. pic.twitter.com/N5RPgYSVJ2
जानकारी
जेल के ठीक पीछे लगाई विशाल इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन
जेल के ठीक पीछे एक विशाल इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन लगी है, जिसमें पिछले महीने दक्षिणी ईरान के कुहेस्ताक शहर में अमेरिकी हमले का शिकार हुए विवाह स्थल की तस्वीरें और अपराध स्थल के दृश्य लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं।
रुख
ईरानी प्रशासन लंबे समय से कर रहा बिलबोर्ड का उपयोग
ईरान लंबे समय से अमेरिका विरोधी राजनीतिक संदेशों के लिए सार्वजनिक बिलबोर्ड का उपयोग करता रहा है। इससे उसने पहले ट्रंप को एक ताबूत के अंदर लेटा हुआ भी दिखाया गया था।
ईरानी प्रशासन का कहना है कि यह बिलबोर्ड अमेरिकी सैन्य अभियानों द्वारा निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ एक कड़ा सार्वजनिक विरोध दर्ज कराने का जरिया है।
इससे देश के लोगों को अमेरिका के दुष्कृत्यों का पता चलता है।