LOADING...
ईरान का दावा- अमेरिका ने उसके 10 सूत्रीय प्रस्ताव को माना; जानिए क्या-क्या शर्तें शामिल
ईरान के 10 सूत्रीय प्रस्ताव को अमेरिका ने माना

ईरान का दावा- अमेरिका ने उसके 10 सूत्रीय प्रस्ताव को माना; जानिए क्या-क्या शर्तें शामिल

लेखन गजेंद्र
Apr 08, 2026
09:30 am

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले 2 हफ्ते तक युद्धविराम पर सहमति जताने के बाद ईरान ने इसे अपनी ऐतिहासिक जीत बताई है। ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका ने अपमानजनक हार स्वीकार कर ली है और भविष्य की वार्ताओं के आधार के रूप में ईरान की युद्धविराम की सभी शर्तों पर सहमति जताई है। परिषद ने कहा कि उसने अमेरिका को 10 सूत्रीय प्रस्ताव को स्वीकार करने पर मजबूर किया है।

शर्त

ईरान ने ये रखी हैं शर्तें

1- हमला न करने की प्रतिबद्धता 2- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का निरंतर नियंत्रण 3- यूरेनियम संवर्धन की स्वीकृति 4- सभी प्राथमिक प्रतिबंध हटाना 5- सभी द्वितीयक प्रतिबंध हटाना 6- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना 7- बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना 8- ईरान को क्षतिपूर्ति का भुगतान 9- इस क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू बलों की वापसी 10- सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्ति, जिसमें लेबनान में हिज़्बुल्लाह के विरुद्ध युद्ध भी है

बयान

परिषद ने कहा- युद्ध खत्म नहीं है

परिषद ने अपने लंबे बयान में कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान को बताया कि अमेरिकी पक्ष अपनी धमकियों के बावजूद इन सिद्धांतों को बातचीत के आधार के तौर पर मान लिया है। परिषद ने कहा कि ईरान 2 हफ्ते के लिए इस्लामाबाद में 21 अप्रैल को अमेरिकी पक्ष से बातचीत शुरू करेगा, लेकिन इसका मतलब युद्ध का खत्म होना नहीं है। ईरान आखिरी बातचीत में इन सिद्धांतों के पूरी होने तक नतीजे को नहीं मानेगा।

Advertisement