Loading...
ईरान ने अमेरिका की 'सबसे आधुनिक' मानवरहित पनडुब्बी को पकड़ने का दावा किया 
ईरान ने अमेरिका के एक अंडरवाटर ड्रोन को पकड़ने का दावा किया है

ईरान ने अमेरिका की 'सबसे आधुनिक' मानवरहित पनडुब्बी को पकड़ने का दावा किया 

लेखन आबिद खान
Sep 09, 2026
09:46 am

क्या है खबर?

अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने एक मानवरहित अमेरिकी पनडुब्बी को पकड़ लिया है। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि यह पोत डाइव-LD था, जो कैलिफोर्निया की रक्षा कंपनी एंडुरिल द्वारा बनाया गया एक अंडरवाटर ड्रोन है। ईरानी नौसेना ने कहा, "हमने होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रवेश द्वार पर अमेरिकी सेना की 'सबसे आधुनिक और स्मार्ट' मानवरहित पनडुब्बियों में से एक को पकड़ लिया है।"

ईरान

IRGC बोली- ये अमेरिका का सबसे आधुनिक अंडरवाटर ड्रोन

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के आधिकारिक समाचार आउटलेट सेपाह न्यूज द्वारा प्रकाशित एक बयान में नौसेना ने कहा कि उसने एक जटिल खुफिया अभियान में इस मानवरहित पनडुब्बी को पकड़ा है।

नौसेना ने कहा कि ये पनडुब्बी दुनिया की सबसे आधुनिक भूमिगत वाहन तकनीक से लैस है और उसने पनडुब्बी का एक वीडियो भी जारी किया है।

तस्वीर में पनडुब्बी अमेरिकी कंपनी एंड्यूरिल के डाइव-LD मॉडल जैसी लग रही है।

अमेरिका

अमेरिका का दावा- ड्रोन खराब हो गया था

अमेरिकी सेना ने दावा किया कि सर्वे के दौरान उसका एक पनडुब्बी ड्रोन खराब हो गया था। हालांकि, सेना ने यह नहीं बताया कि यह वही ड्रोन था, जिसे ईरान ने जब्त किया।

पेंटागन के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह ड्रोन चल रहे अभियानों के समर्थन में क्षेत्रीय जलक्षेत्र का सर्वे कर रहा था। दोषपूर्ण ड्रोन एक पुराना मॉडल था जो न तो संवेदनशील डेटा एकत्र करता था और न ही उसमें कोई गोपनीय सोनार या रडार उपकरण लगे थे।"

ADVERTISEMENT