LOADING...
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद किया, लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद फैसला
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद किया, लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद फैसला

लेखन आबिद खान
Jun 19, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

ईरान ने फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है। इसके पीछे इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गए ताजा हमलों को वजह बताया गया है। समुद्री रेडियो चैनलों पर प्रसारित हुए एक बयान में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने कहा कि अमेरिका दोनों देशों के बीच हुए समझौता ज्ञापन का उल्लंघन कर रहा है, जिस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्किया ने हस्ताक्षर किए थे।

बयान

IRGC ने कहा- सुरक्षा के लिए जहाज होर्मुज के पास न आएं

IRGC ने कहा, "ईरान-अमेरिका के बीच समझौते की मुख्य शर्तों में लेबनान से इजरायल की वापसी, नौसैनिक नाकेबंदी को पूरी तरह हटाना और फारस की खाड़ी व इस क्षेत्र से अमेरिकी आतंकवादी बलों की वापसी शामिल है। जब तक ये शर्तें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक होर्मुज बंद रहेगा। सभी जहाजों से अनुरोध है कि अपनी सुरक्षा और बचाव के लिए वे होर्मुज के पास न आएं। जो भी जहाज इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसे निशाना बनाया जाएगा।"

हमले

इजरायल ने लेबनान में 80 से ज्यादा जगहों पर हमले किए

इजराइली सेना (IDF) ने दावा किया है कि उसने गुरुवार रात से दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में 80 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इनमें हिजबुल्लाह के दर्जनों लड़ाके मारे गए। IDF ने कहा कि ये कार्रवाई हिजबुल्लाह की ओर से संघर्षविराम के बार-बार उल्लंघन के जवाब में की गई है। वहीं, लेबनान का दावा है कि इन हमलों में कम से कम 18 आम लोग मारे गए हैं।

Advertisement