LOADING...
ईरानी बंदरगाह से नाकाबंदी हटाने को अमेरिका तैयार, ईरान एक महीने में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलेगा- रिपोर्ट
ईरान को अमेरिका के साथ संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन का प्रारंभिक मसौदा मिला

ईरानी बंदरगाह से नाकाबंदी हटाने को अमेरिका तैयार, ईरान एक महीने में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलेगा- रिपोर्ट

लेखन गजेंद्र
May 27, 2026
06:59 pm

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष जल्द किसी निर्णय पर पहुंचने वाला है क्योंकि तेहरान को अमेरिका के साथ संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन का प्रारंभिक मसौदा प्राप्त हुआ है। ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि इस समझौते के तहत ईरान एक महीने के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोल देगा, जबकि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से नौसैनिक नाकाबंदी हटाएगा। हालांकि, अभी तक ईरान या अमेरिका ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

रिपोर्ट

मसौदे में युद्धपोतों की तैनाती में बदलाव का जिक्र नहीं

रॉयटर्स ने ईरानी टीवी के हवाले से बताया कि समझौते का जो मसौदा ईरान को मिला है, उसमें युद्धपोतों की तैनाती में बदलाव का जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही, ईरान द्वारा ओमान के सहयोग से होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से जहाज यातायात का प्रबंधन करने की परिकल्पना को भी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। तेहरान का कहना है कि वह किसी ठोस सत्यापन के बिना कोई कदम नहीं उठाएगा।

युद्ध

अभी तक बातचीत सफल नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, मसौदे में कहा गया है कि अगर समझौता 60 दिनों के भीतर होता है, तो इसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बाध्यकारी प्रस्ताव के रूप में अनुमोदित किया जा सकता है। इससे पहले, तेहरान ने एक रिपोर्ट का खंडन किया था, जिसमें प्रस्तावित समझौते में युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ाना, होर्मुज को खोलना और ईरान द्वारा जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाना शामिल था। अभी तक अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता सफल नहीं हुई है।

Advertisement