NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / सिंधु जल संधि रद्द होने से पाकिस्तान में जलसंकट, बांधों में पानी घटा, क्या हुआ असर?
    अगली खबर
    सिंधु जल संधि रद्द होने से पाकिस्तान में जलसंकट, बांधों में पानी घटा, क्या हुआ असर?
    सिंधु जल संधि रद्द करने के बाद पाकिस्तान में जलसंकट की खबरें हैं

    सिंधु जल संधि रद्द होने से पाकिस्तान में जलसंकट, बांधों में पानी घटा, क्या हुआ असर?

    लेखन आबिद खान
    Jun 08, 2025
    01:13 pm

    क्या है खबर?

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ हुई सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया था। अब इसका असर दिखाई देने लगा है।

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पानी की कमी की खबरें सामने आ रही हैं।

    पाकिस्तानी आंकड़ों के मुताबिक, इस हफ्ते पाकिस्तान के सिंधु बेसिन में बांधों से छोड़े जा रहे जल प्रवाह में लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ये पिछले साल इसी अवधि की तुलना में काफी कम है।

    बांध

    कम हुआ बांधों का जलस्तर

    न्यूज18 के मुताबिक, 5 जून को पंजाब प्रांत में बांधों से छोड़े जाने वाली पानी का स्तर गिर कर 1.24 लाख क्यूसेक पहुंच गया है। 5 जून, 2024 को 1.44 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

    तरबेला बांध का जलस्तर 1,465 मीटर पहुंच चुका है। इसका आखिरी स्तर 1,402 मीटर है।

    चश्मा बांध का जलस्तर 644 मीटर पर है, जबकि इसका आखिरी स्तर 638 मीटर है।

    मंगला बांध का आखिरी जलस्तर 1,050 मीटर है। इसमें 1,163 मीटर तक पानी है।

    कृषि

    खेती में नुकसान की आशंका

    पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, यह संकट खरीफ सीजन की शुरुआत में ही 21 प्रतिशत जल की कमी को दर्शाता है।

    सियालकोट के मारला में 5 जून को चिनाब नदी का औसत जल प्रवाह केवल 3,064 क्यूसेक रह गया है, जबकि 28 मई को यह 26,645 क्यूसेक था।

    न्यूज18 ने एक शीर्ष सरकारी सूत्र के हवाले से बताया कि जून से सितंबर तक की खरीफ फसल के लिए स्थिति गंभीर है।

    पत्र

    पाकिस्तान ने भारत को लिखे 4 पत्र

    सिंधु जल संधि बहाल करने के लिए पाकिस्तान ने भारत को 4 बार पत्र लिखे हैं। इनमें से 3 पत्र 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद लिखे गए थे।

    पाकिस्तान के जल संसाधन सचिव सैयद अली मुर्तजा ने अप्रैल में एक पत्र भेजा था। इसमें मुर्तजा ने संधि के उन विशिष्ट प्रावधानों पर चर्चा करने की पेशकश की थी, जिन पर भारत को आपत्ति है।

    भारत ने अभी तक बातचीत की कोई इच्छा नहीं जताई है।

    भारत

    भारत बोला- खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।

    एक अन्य बयान में उन्होंने कहा था कि अब भारत का पानी भारत में ही बहेगा।

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था, "सुरक्षा मामलों की केंद्रीय कैबिनेट और सरकार पूरी तरह स्पष्ट है कि सिंधु जल संधि स्थगित है और तब तक स्थगित रहेगी, जब तक पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से नहीं रोका जाता।"

    संधि

    क्या है सिंधु जल संधि? 

    विश्व बैंक की मध्यस्थता से 1960 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान के बीच सिंधु जल संधि हुई थी।

    इसके तहत सिंधु घाटी में बहने वाली 3 पूर्वी नदियों (रवि, सतलज, व्यास) पर भारत का, जबकि 3 पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब) पर पाकिस्तान का अधिकार है।

    नदियां भारत से होकर बहती हैं, इसलिए पश्चिमी नदियों के 20 प्रतिशत पानी पर भारत का अधिकार है, वो सिंचाई समेत अन्य परियोजनाओं में इसका उपयोग करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    पहलगाम आतंकी हमला
    सिंधु जल संधि

    ताज़ा खबरें

    सिंधु जल संधि रद्द होने से पाकिस्तान में जलसंकट, बांधों में पानी घटा, क्या हुआ असर? पाकिस्तान समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा की अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म में एंट्री, इस अभिनेत्री से होगी जबरदस्त टक्कर सोनाक्षी सिन्हा
    हुंडई बेयोन समेत 26 गाड़ियां भारत में होगी लॉन्च, जानिए कंपनी की योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    लॉस एंजिल्स में ICE की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज, 2,000 सैनिकों की तैनाती अमेरिका

    पाकिस्तान समाचार

    राहुल गांधी ने पुंछ में किया पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का ​दौरा राहुल गांधी
    हरियाणा पुलिस को यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ नहीं मिले जासूसी के ठोस सबूत हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: पाकिस्तान को FATF की ग्रे सूची में क्यों शामिल कराना चाहता है भारत? क्या होगा असर? अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
    गुजरात ATS ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में स्वास्थ्य कार्यकर्ता को दबोचा गुजरात

    पहलगाम आतंकी हमला

    पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे राहुल गांधी राहुल गांधी
    भाजपा ने सिविल डिफेंस के मॉकड्रिल को लेकर पत्र जारी किया, लोगों से स्वयंसेवा की अपील भाजपा समाचार
    ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने हैमर-SCALP से बनाया पाकिस्तान के आतंकवादी ढांचे को निशाना, जानिए खासियत ऑपरेशन सिंदूर
    पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' किसने और क्यों रखा नाम? ऑपरेशन सिंदूर

    सिंधु जल संधि

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकेगा भारत भारत की खबरें
    कश्मीर के अलावा इन पांच मुद्दों पर भी होता रहता है भारत-पाकिस्तान का टकराव भारत की खबरें
    पाकिस्तान की तरफ जाने वाला पानी रोकेगा भारत, प्रक्रिया शुरू भारत की खबरें
    भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो रही बातचीत, सिंधु जल संधि पर वार्ता आज भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025