Page Loader
इंडोनेशिया के तनिमबार द्वीप समूह में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का खतरा?
इंडोनेशिया के तनिमबार द्वीप समूह में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के तनिमबार द्वीप समूह में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का खतरा?

लेखन गजेंद्र
Jul 14, 2025
12:45 pm

क्या है खबर?

इंडोनेशिया के तनिमबार द्वीप समूह में सोमवार को जोरदार भूकंप के झटके ने लोगों को हिला दिया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान या हताहत की तत्काल कोई खबर नहीं है। हालांकि, कुछ जगह हल्का नुकसान हुआ है। भूकंप तुआल से 179 किलोमीटर दूर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में आया था।

भूकंप

सुनामी का खतरा?

भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक, इंडोनेशिया के जिस क्षेत्र में भूकंप आया है वह काफी संवेदनशील है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, तनिमबार द्वीप समूह पैसेफिक 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है, जो धरती पर सबसे अधिक भूकंपों वाला क्षेत्र माना जाता है। हालांकि, इतने तेज भूकंप के बाद यहां सुनामी की संभावना को भी इंकार कर दिया गया है, लेकिन स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है।

चेतावनी

म्यांमार और अफगानिस्तान में भी आया भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को तड़के 3 बजे अफगानिस्तान में और ढाई बजे म्यांमार में भूकंप के झटके लगे थे। अफगानिस्तान में 4 और म्यांमार में 3.9 तीव्रता मापी गई थी। अफगानिस्तान में भूकंप का केंद्र भारत में जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग से 413 किलोमीटर दूर था। म्यांमार में भूकंप का केंद्र मणिपुर में 241 और मिजोरम में 229 किलोमीटर दूर था।