Loading...
भारतीयों को अबू धाबी घूमने जाने पर मिलेगा मुफ्त UAE प्रवेश वीजा, जानिए कैसे
भारतीयों को अबू धाबी घूमने जाने पर मिलेगा मुफ्त UAE प्रवेश वीजा

भारतीयों को अबू धाबी घूमने जाने पर मिलेगा मुफ्त UAE प्रवेश वीजा, जानिए कैसे

Aug 10, 2026
03:48 pm

क्या है खबर?

अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग (DCT) ने भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने और यात्रा को अधिक सुलभ बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत अबू धाबी की यात्रा करने वाले भारतीय पासपोर्ट धारकों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का प्रवेश वीजा बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। इस विशेष योजना का पूरा खर्च खुद DCT उठाएगा, जिससे पर्यटकों की यात्रा लागत काफी कम हो जाएगी। आइए इसके नियम और बुकिंग का तरीका जानते हैं।

नियम

मुफ्त वीजा पाने के लिए आवश्यक नियम और शर्तें

अबू धाबी DCT द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, यह मुफ्त वीजा कार्यक्रम केवल 1 अगस्त से 31 अक्टूबर, 2026 के बीच की बुकिंग और यात्रा के लिए ही वैध होगा।

पर्यटक के यात्रा कार्यक्रम में अबू धाबी के किसी होटल में लगातार न्यूनतम तीन रात रुकने की बुकिंग आवश्यक होगी।

भारतीय नागरिकों के पास भारत से आने और वापस लौटने की कन्फर्म उड़ान टिकट होना भी अनिवार्य है।

हालांकि, इस कार्यक्रम का लाभ व्यक्तिगत बुकिंग पर नहीं मिलेगा।

बुकिंग

कैसे करें बुकिंग और कैसे मिलेगा लाभ?

अबू धाबी DCT के अनुसार, पर्यटकों को इस योजना से जुड़े अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स या ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से ही पर्यटन पैकेज बुक कराने पर ही इस कार्यक्रम का लाभ मिलेगा।

जब पर्यटक किसी अधिकृत ट्रैवल पार्टनर से 3 रात का पैकेज बुक करेंगे, तो वे DCT द्वारा नियुक्त डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनी (DMC) के जरिए आपकी वीजा प्रक्रिया पूरी करेंगे, जिसका खर्च विभाग उठाएगा और वीजा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

ADVERTISEMENT

लाभ

पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले 20,000 पर्यटकों को मौका

यदि ट्रैवल पार्टनर अपनी खुद की पुरानी DMC का उपयोग करते हैं, तो DCT उन्हें प्रति वीजा 285 दिरहम (लगभग 7,300 रुपये) वापस कर देगा।

DCT के अंतर्राष्ट्रीय संचालन निदेशक अब्दुल्ला यूसुफ ने बताया कि भारत उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक बाजारों में से एक है। भारत-अबू धाबी के बीच हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। शुरुआती पायलट चरण में अधिकतम 20,000 मुफ्त वीजा जारी करने का लक्ष्य है।

ADVERTISEMENT