LOADING...
अमेरिका पहुंचने के बाद लापता हुई भारतीय महिला, जांच में जुटी पुलिस
अमेरिका पहुंचने के बाद लापता हुई भारतीय महिला

अमेरिका पहुंचने के बाद लापता हुई भारतीय महिला, जांच में जुटी पुलिस

Jun 29, 2025
04:17 pm

क्या है खबर?

एक शादी के लिए भारत से अमेरिका पहुंची 24 वर्षीय महिला अचानक लापता हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिमरन नाम की महिला 20 जून को भारत से न्यू जर्सी पहुंची थी, लेकिन शादी के बाद से वह गायब है। उसका अमेरिका में न तो कोई रिश्तेदार रहता है और न ही वह अंग्रेजी बोलना जानती है।

फुटेज

CCTV फुटेज में दिखाई दी थी सिमरन

लिंडनवोल्ड पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिमरन को एक CCTV फुटेल में आखिरी बार 20 जून को देखा गया था। वह अपना फोन चेक कर रही थी और लापता होने से पहले किसी का इंतजार कर रही थी। अधिकारियों ने कहा कि फुटेज देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह किसी परेशानी में है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं सिमरन ने अमेरिका पहुंचने के लिए शादी का झूठा बहाना तो नहीं बनाया था।

विवरण

अंग्रेजी बोलना नहीं जानती है सिमरन

पुलिस के अनुसार, सिमरन अंग्रेजी नहीं बोलती और अमेरिका में उसका कोई रिश्तेदार भी नहीं है। उसका एकमात्र फोन एक अंतरराष्ट्रीय डिवाइस है जो केवल वाई-फाई पर काम करता है। कई प्रयासों के बावजूद, अधिकारी उसके ठिकाने के बारे में भारत में किसी भी परिवार के सदस्य से संपर्क करने में असमर्थ रहा है। सिमरन की लंबाई 5 फीट 4 इंच और वजन करीब 68 किलोग्राम है। उसके माथे पर एक छोटा चोट का निशान है।