Loading...
भारतीय मूल के दंपत्ति ने अमेरिकी विश्वविद्यालय को दान दिए 190 करोड़ रुपये
भारतीय मूल के दंपत्ति ने अमेरिकी विश्वविद्यालय को 190 करोड़ रुपये दान दिए हैं

भारतीय मूल के दंपत्ति ने अमेरिकी विश्वविद्यालय को दान दिए 190 करोड़ रुपये

लेखन आबिद खान
Sep 10, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

भारतीय मूल के एक दंपति अनुराधा और विकास सिन्हा ने टेक्सास स्थित नॉर्थ टेक्सास विश्वविद्यालय (UNT) को करीब 190 करोड़ रुपये दान किए हैं। इस राशि से विश्वविद्यालय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड एनालिटिक्स का नया कालेज शुरू करेगी, जिसका नाम दंपत्ति के नाम पर रखा गया जाएगा। दंपत्ति ने कहा कि AI आने वाली पीढ़ी की सबसे अहम तकनीकों में से एक होगी, ऐसे में विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों को तैयार करे।

बयान

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बोले- दान अनुसंधान और नवाचार को गति देगा

UNT के अध्यक्ष हैरिसन केलर ने कहा, "विकास-अनु की प्रतिबद्धता हमारे छात्रों और शिक्षकों के लिए इन प्रौद्योगिकियों को विकसित करने, अध्ययन करने और लागू करने के नए अवसर पैदा करेगी, साथ ही हमारी 'लुक नॉर्थ: UNT 2030' रणनीतिक योजना की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएगी। इससे हम छात्रों को बदलते श्रम बाजार के लिए तैयार करने के तरीके को नया रूप देंगे, अनुसंधान और नवाचार को गति देंगे और उत्तरी टेक्सास और राज्य के लिए स्थायी मूल्य का सृजन करेंगे।"

पिछला दान

पहले भी विश्वविद्यालय में दान दे चुका है दंपत्ति

अनुराधा और विकास ने इसी विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है।

2024 में भी उन्होंने विश्वविद्यालय को बड़ी राशि दान दी थी, जिससे 'अनुराधा एंड विकास सिन्हा डिपार्टमेंट ऑफ डेटा साइंस' की स्थापना की गई थी।

इसके साथ छात्रवृत्ति, शिक्षकों, शोध और विशेष पहलों के लिए भी व्यवस्था की गई थी।

2025 में भी दंपत्ति ने एक और बड़ा योगदान दिया था, जिससे 'सिन्हा इनोवेशन लैब फॉर डेटा साइंस' की स्थापना की गई।

ADVERTISEMENT