NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस में होने वाले युद्धाभ्यास में पाकिस्तानी सेना के साथ भाग लेगी भारतीय सेना
    रूस में होने वाले युद्धाभ्यास में पाकिस्तानी सेना के साथ भाग लेगी भारतीय सेना
    1/5
    दुनिया 1 मिनट में पढ़ें

    रूस में होने वाले युद्धाभ्यास में पाकिस्तानी सेना के साथ भाग लेगी भारतीय सेना

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 06, 2019
    01:05 pm
    रूस में होने वाले युद्धाभ्यास में पाकिस्तानी सेना के साथ भाग लेगी भारतीय सेना

    कश्मीर मुद्दे को लेकर भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम सीमा पर है, लेकिन दोनों देशों की सेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करेंगी। भारत और पाकिस्तान की सेनाएं अगले सप्ताह रूस में होने वाले कई देशों के संयुक्त युद्धभ्यास में भाग लेंगी। चीन भी इस अभ्यास का हिस्सा होगा। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद यह पहली बार होगा, जब भारत और पाकिस्तान एक साथ युद्धाभ्यास करेंगे। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    2/5

    कश्मीर मुद्दे को लेकर जारी है भारत-पाकिस्तान रिश्तों में तनाव

    फरवरी में पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों में तनाव चरम सीमा पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की मध्यस्थता के बाद यह तनाव कम हुआ था। अगस्त में भारत ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया। भारत ने इसे अपना आंतरिक मामला बताया जबकि पाकिस्तान ने इसे 'अवैध' कदम बताया था। इसके बाद पाकिस्तान के कई मंत्रियों ने भारत को युद्ध की भी धमकी दी। फिलहाल दोनों देशों के रिश्तों में फिर तनाव है।

    3/5

    9-23 सितंबर तक चलेगा अभ्यास

    रूस में होने वाले इन युद्धाभ्यास का नाम SENTR 2019 रखा गया है। यह 9-23 सितंबर तक चलेगा। भारतीय सेना ने कहा कि यह ''रूस की सैन्यबलों का सालाना ट्रेनिंग साइकल का एक हिस्सा है। यह रूस के महत्वपूर्ण सामरिक स्थान पर होता है। चार सालों में यह एक बार रूस के पूर्व में वोस्तोक, पश्चिम में जेपाड, मध्य में TSENTR और दक्षिण में केवकास युद्धाभ्यास होता है। बेलारूस, मंगोलिया और चीन इन युद्धाभ्यासों में भाग ले चुके हैं।

    4/5

    भारत-पाक के साथ ये सेनाएं लेंगी अभ्यास में भाग

    भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि इस साल इसमें भाग लेने के लिए नौ अन्य देशों को आमंत्रित किया गया है। इस साल चीन, भारत, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, पाकिस्तान और उजबेकिस्तान की सेनाएं रूस के साथ युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगी। आनंद ने कहा कि इस साल के अभ्यास का उद्देश्य सेनाओं की तैयारी परखना, जरूरी कौशल प्राप्त करने और साथ मिलकर काम करने की क्षमता को बेहतर बनाना है।

    5/5

    पिछले साल अगस्त में हुआ था अभ्यास

    बीते साल भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने शंघाई सहयोग संगठन के अंतर्गत रूस में हुए सैन्य अभ्यास में भाग लिया था। यह अभ्यास 22-29 अगस्त तक रूस के चेल्याबिंस्क में हुआ था। इसमें से भारत की तरफ से 200 सैन्यकर्मियों ने हिस्सा लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    जम्मू-कश्मीर
    रूस समाचार
    भारतीय सेना

    भारत की खबरें

    क्यों मनाया जाता है ओणम का पर्व? जानें इसका इतिहास और धार्मिक महत्व केरल
    नए ट्रैफिक नियमों के बचाव में आए नितिन गडकरी, बताई भारी जुर्माने की जरूरत ओडिशा
    कश्मीर को लेकर उकसावे और झूठभरी पोस्ट करने के कारण पाकिस्तान के सैंकड़ों ट्विटर अकाउंट सस्पेंड पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तानी सेना का बयान- हमारी परमाणु हथियारों को पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति नहीं पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान समाचार

    हाफिज सईद, दाऊद, अजहर और लखवी नए कानून के तहत आतंकी घोषित, रेड कॉर्नर नोटिस जारी मुंबई
    पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी- आंतरिक मामलों में बाहरी दखल मंजूर नहीं रूस समाचार
    ब्रिटेन की मांग- जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों की हो जांच जम्मू-कश्मीर
    लंदन: कश्मीर पर प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर फेंके पत्थर, खिड़कियां टूटीं भारत की खबरें

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीरः महबूबा मुफ्ती से मिल सकेंगी उनकी बेटी, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत भारतीय सुप्रीम कोर्ट
    प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में बोले अमित शाह- 20-25 दिनों में कम होंगे जम्मू-कश्मीर में जारी प्रतिबंध महाराष्ट्र
    सड़कों पर लाशें नहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं कि स्थिति सामान्य है- श्रीनगर के मेयर श्रीनगर
    जम्मू-कश्मीर: हिरासत में बंद उमर अब्दुला और महबूबा मुफ्ती से मिले परिजन, दो बार हुई मुलाकात महबूबा मुफ्ती

    रूस समाचार

    प्रधानमंत्री मोदी के खाते में एक और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, बिल गेट्स की संस्था करेगी सम्मानित भारत की खबरें
    चांद के करीब पहुंचा चंद्रयान-2, आज ऑर्बिटर से अलग होगा लैंडर चीन समाचार
    कश्मीर मुद्दे पर UNSC की बैठक आज, चीन के अनुरोध पर हो रही चर्चा चीन समाचार
    जम्मू-कश्मीर: विशेष दर्जा खत्म करने पर भारत ने अमेरिका, रूस सहित अन्य देशों को किया सूचित चीन समाचार

    भारतीय सेना

    नागालैंड में भी अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान, भेज रहा प्रोपगैंडा वीडियो भारत की खबरें
    स्‍वतंत्रता दिवस पर लेह लद्दाख में तिरंगा फहरा सकते हैं लेफ्टिनेंट कर्नल एम एस धोनी क्रिकेट समाचार
    पाक की भारतीय सैनिकों को निशाना बनाने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में 9 पाकिस्तानी सैनिक ढेर भारत की खबरें
    भारत ने पाकिस्तान को अंतिम संस्कार के लिए घुसैपठियों के शव ले जाने को कहा भारत की खबरें
    अगली खबर

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023