भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा- पाकिस्तानी आतंकवाद पर मनगढ़ंत कहानियों का समर्थन करता है OIC
क्या है खबर?
भारत ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकी मामलों में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की लचर टिप्पणियों को निशाने पर लिया और कहा कि संगठन पीड़ित और अपराधी के बीच अंतर करने में असमर्थ है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद उन्मूलन उपायों पर छठी समिति में बोलते हुए लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से होने वाले सीमापार आतंकवाद से अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और आतंकवाद में लिप्तता के परिणाम भुगतने होंगे।
बयान
आतंकी समूह तकनीक का उपयोग कर रहे- देब
संयुक्त राष्ट्र (UN) में परिचय सप्ताह के लिए आए सांसदों के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल देब ने अपने संबोधन में आतंकवाद पर भारत के व्यापक रुख को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि भारत को अपने "कड़वे अनुभव" से पता है कि आतंकवाद "दैनिक वास्तविकता" है।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन को जल्द पूरा करने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि आतंकी समूह भर्ती, कट्टरता, प्रचार, परिचालन और वित्तपोषण के लिए उभरती तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं।
निशाना
OIC पर निशाना
देब ने सऊदी अरब द्वारा OIC की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं OIC के अध्यक्ष द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में आतंकी ढांचे के खिलाफ भारत की लक्षित -संयमित कार्रवाई पर दिए गए बयान पर भी अपनी बात रखना चाहता हूं। यह अफसोसजनक है कि बयान देने वाले तथ्य और कल्पना में अंतर करने और पीड़ित और अपराधी के बीच अंतर करने में असमर्थ थे।"
निशाना
पाकिस्तान पर ध्यान दे OIC
देब ने कहा कि OIC ने दक्षिण-पूर्व एशिया में सैन्य वृद्धि और पाकिस्तान में कई स्थानों पर किए गए अनुचित हमलों का जिक्र किया था, हालांकि उसने भारत का नाम नहीं लिया।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर OIC के अनुचित संदर्भ को खारिज कर कहा, "OIC को पाकिस्तान के अवैध कब्जे पर ध्यान देना चाहिए, खासकर रावलकोट पर, जहां अंधाधुंध हत्याएं, क्रूर हिंसा है। जानबूझकर अनदेखी केवल कट्टरता और असहिष्णुता को दर्शाती है। PoK में महीनों से विरोध-प्रदर्शन जारी हैं।"
ट्विटर पोस्ट
बिप्लब कुमार देब का संबोधन
Watch: At the UN General Assembly, BJP MP Biplab Kumar Deb says, "...I now respond to the statement made by the OIC Chair regarding India's focused and measured action against terrorist infrastructure in Pakistan and Pakistan-occupied Jammu and Kashmir, from where terrorist… pic.twitter.com/tQ8a0G000t
— IANS (@ians_india) October 7, 2026