सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर हूती हमले में नेपाली कर्मचारी की मौत, काम रोका गया
क्या है खबर?
सऊदी अरब के जजान में हूतियों ने एक तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया है, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक नेपाली नागरिक है। हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई और कई धमाके हुए। यहां आपातकाल की घोषणा करते हुए कामकाज बंद कर दिया गया है। सऊदी के ऊर्जा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में कई कर्मचारी घायल हुए हैं, जो अलग-अलग देशों के हैं। उनका मेडिकल इलाज किया जा रहा है।
चेतावनी
सऊदी के सैन्य गठबंधन ने चेतावनी दी
यमन के हूती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने हमले के लिए ईरान समर्थित समूह को कड़ा जवाब देने की बात कही।
गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने एक्स पर लिखा, 'जजान रिफाइनरी पर हूती आतंकवादी मिलिशिया ने हमला किया। आम लोगों और आम लोगों की चीजों को निशाना बनाने पर कड़ा सैन्य जवाब दिया जाएगा।"
गठबंधन ने दावा किया कि उसने हूती नियंत्रित इलाके में एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को नष्ट किया है।
हमला
कुवैत पर ड्रोन हमला, ईरान का इनकार
इस बीच, कुवैत में एक सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमला हुआ, जिसमें एयर डिफेंस सिस्टम पर काम कर रहे 2 इतालवी टेक्नीशियन मारे गए। हमले का आरोप ईरान पर है, जबकि उसने इससे इनकार किया है।
इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने सीनेट को बताया कि जर्मन डिफेंस कंपनी राइनमेटल में काम करने वाले तकनीशियन कुवैती मिलिट्री ठिकानों पर हुए कई ड्रोन हमले में मारे गए हैं।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हमले को संदिग्ध बताया है।