
जापान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, सुनामी का खतरा नहीं
क्या है खबर?
जापान के पश्चिमी प्रान्त इशिकावा में शुक्रवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है।
जापान के सार्वजनिक प्रसारक NHK के मुताबिक, भूकंप के बाद सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन समुद्र के स्तर में 20 सेमी से कम परिवर्तन संभव था।
NHK की ओर से बताया गया कि अधिकारी क्षतिग्रस्त इमारतों की जांच कर रहे हैं और नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं आई है।
भूकंप
60 किलोमीटर तक गहराई में आया भूकंप
यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप इशिकावा प्रांत में 10 किमी की गहराई में आया। यह टोक्यो के उत्तर-पश्चिम में लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जापान तट के सागर पर इशिकावा के नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर आया था।
जापान टाइम्स के मुताबिक, भूकंप के कारण कुछ ट्रेन लाइनों पर सेवाओं को निलंबित किया गया है। अभी भूकंप प्रभावित क्षेत्र में और झटकों की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।