NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका में 90 कत्ल कर चुका है शख्स, जानिये दुनिया के खूंखार हत्यारों के बारे में
    अगली खबर
    अमेरिका में 90 कत्ल कर चुका है शख्स, जानिये दुनिया के खूंखार हत्यारों के बारे में

    अमेरिका में 90 कत्ल कर चुका है शख्स, जानिये दुनिया के खूंखार हत्यारों के बारे में

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 29, 2018
    07:44 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में एक शख्स ने 90 हत्याएं करने की बात स्वीकार कर पुलिस और जांच एजेंसियों को चौंका दिया है।

    78 वर्षीय सैमुअल लिटल नामक शख्स ने कबूला कि उसने अमेरिका के 14 राज्यों में 90 लोगों को मारा है।

    उसने बताया कि उसने ये हत्याएं 1970 से 2013 के बीच की है। यह पहली बार नहीं है जब किसी शख्स ने इतने लोगों की हत्याएं की हैं।

    आइये जानते हैं इतिहास के पांच सबसे खूंखार हत्यारों के बारे में।

    'डॉक्टर डेथ'

    हरोल्ड शिपमैन

    इस शख्स को 'डॉक्टर डेथ' के नाम से भी जाना जाता है। इसका जन्म 1946 में नॉटिंघम (इंग्लैंड) में हुआ था।

    इसे दुनिया के सबसे खूंखार हत्यारों में से एक माना जाता है। इसने डॉक्टर का काम करते हुए 250 लोगों को मौत की नींद सुलाया था।

    ये अपने शिकार को बेहोशी की दवा की भारी डोज देकर मार डालता था।

    पकड़े जाने पर इसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई, लेकिन इसने जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

    28 लोगों का हत्यारा

    टेड बंडी

    इस शख्स को अमेरिका के इतिहास का सबसे कुख्यात हत्यारा और रेप करने वाला माना जाता है।

    इसने 1974 से 1978 के बीच कई युवा महिलाओं के साथ रेप कर उन्हें मौत के घाट उतारा था।

    माना जाता है कि उसने सैंकड़ों महिलाओं की हत्या की थी, लेकिन पकड़े जाने पर उसने 28 लोगों को मारने की बात कबूल की।

    साल 1979 में उसे मौत की सजा सुनाई गई और 1989 में बिजली के करंट से उसे मार दिया गया।

    सीरियल किलर

    बेले गुन्नेस्स

    इस सीरियल किलर महिला को 1884 से 1908 के बीच 40 लोगों की मौत का दोषी माना जाता है।

    नॉर्वे में जन्मी बेली 1981 में अमेरिका में आई थी।

    उसने इंश्योरेंस से मिलने वाली रकम हड़पने के लिए अपने पति और उसके परिवार को जलाकर मार दिया था।

    इसके बाद उसने लालच देकर अमीर पुरुषों को अपने घर बुलाना शुरू कर दिया।

    कहा जाता है कि एक बार जो उसके घर गया, वह कभी लौटकर नहीं आया।

    द बीस्ट

    लुईस गाराविटा

    कोलंबिया के इस शख्स को दुनिया का सबसे खतरनाक सीरियल किलर माना जाता है।

    इसने 150 से ज्यादा लड़कों के साथ रेप कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।

    यह भिखारी, संत या विकलांग व्यक्ति बनकर लड़कों को अपने जाल में फंसाता था, जिनमें से अधिकतर गलियों में घूमने वाले गरीब लड़के होते थे।

    पुलिस ने उसे साल 2000 में गिरफ्तार किया और उसे 111 बच्चों की मौत के जुर्म में 40 साल की सजा सुनाई गई।

    सीरियल किलर

    जॉन वेन गेसी

    जॉन ने 33 बच्चों और युवाओं की हत्या की थी। वह लोगों को नौकरी देने के बहाने घर बुलाता था और उनका यौन उत्पीड़न करता था।

    दिमाग से बेहद शातिर जॉन लोगों को मारकर उनकी लाश अपने घर में ही दफना देता था।

    साल 1980 में उसे दोषी करार दिया गया और उसके जुर्म के बदले उसे कई मौत की सजाएं दी गईं। साल 1997 में जानलेवा इंजेक्शन लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हत्या
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, जानिए मैच की कहानी  टी-20 क्रिकेट
    शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 644 अंक टूटा शेयर बाजार समाचार
    अमेरिका में मारे गए इजरायली दूतावास के कर्मचारी करने वाले थे सगाई, खरीदी थी अंगूठी अमेरिका
    अथिया शेट्टी ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी कुछ फिल्में करने के बाद छोड़ा बॉलीवुड  अथिया शेट्टी

    हत्या

    प्रेमी को मारकर शव के टुकड़ों से बनाई बिरयानी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    महिलाओं के लिए उनके ही घर और जानने वाले साबित हो रहे हैं जानलेवा महिलाओं के खिलाफ अपराध

    क्राइम समाचार

    अमेरिका: सगाई टूटने से नाराज़ युवक ने अस्पताल में की गोलीबारी, चार लोगों की मौत अमेरिका
    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप मुंबई
    अंडमान: अनजान समुदाय से मिलने की जिद में मारा गया अमेरिकी पर्यटक, सात लोग गिरफ्तार भारत की खबरें
    बेरोजगारी से तंग आकर चलती ट्रेन के आगे कूदे चार युवक, तीन की मौत राजस्थान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025