NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / जेल में नहीं है हाफिज सईद, लाहौर में अपने घर से चला रहा आतंकी संगठन
    अगली खबर
    जेल में नहीं है हाफिज सईद, लाहौर में अपने घर से चला रहा आतंकी संगठन

    जेल में नहीं है हाफिज सईद, लाहौर में अपने घर से चला रहा आतंकी संगठन

    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 26, 2020
    03:27 pm

    क्या है खबर?

    आतंकी फंडिंग के दो मामलों में 10 साल की सजा काट रहा हाफिज सईद जेल में नहीं है और लाहौर के जौहर टाउन स्थित अपने घर से ही अपने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को चला रहा है।

    हिंदुस्तान टाइम्स द्वारा प्राप्त की गई खुफिया जानकारी में ये बात सामने आई है। मामले से संबंधित लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है।

    ये रिपोर्ट एक बार फिर से आतंकियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने के पाकिस्तान के दावे की पोल खोलती है।

    गिरफ्तारी

    पाकिस्तान ने जुलाई, 2019 में किया था हाफिज सईद को गिरफ्तार

    आतंकियों पर कार्रवाई के लिए बढ़ते अंतराष्ट्रीय दबाव और अपनी बिगड़ती छवि को देखते हुए पाकिस्तान ने जुलाई, 2019 में हाफिज सईद को आतंकी फंडिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया था।

    इस साल फरवरी में दो मामलों में उसे 10 साल 6 महीने कैद की सजा सुनाई गई थी। वहीं पिछले हफ्ते अन्य दो मामलों में भी उसे 10 साल कैद की सजा सुनाई गई।

    पाकिस्तान उसके लाहौर की लखपत जेल में बंद होने का दावा करता आ रहा था।

    खुफिया इनपुट

    घर पर अन्य आतंकियों से मिल रहा हाफिज

    अब भारत के खुफिया इनपुट में सामने आया है कि हाफिज सईद जेल में नहीं है, बल्कि लाहौर स्थित अपने घर में आराम फरमा रहा है और यहां मेहमानों से भी मिलता है।

    जानकारी के अनुसार, पिछले ही हफ्ते वह लश्कर-ए-तैयबा के चीफ ऑपरेशनल कमांडर और जिहाद विंग के मुखिया जकीउर रहमान लखवी से मिला था जो हाफिज की ही तरह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) द्वारा घोषित आतंकी है। वह 26/11 मुंबई आतंकी हमले में भी मुख्य साजिशकर्ता था।

    प्रतिक्रिया

    भारतीय अधिकारी बोले- पाकिस्तान के ट्रैक रिकॉर्ड से मेल खाती है जानकारी

    पाकिस्तान पर नजर रखने वाले भारतीय अधिकारियों के अनुसार, हाफिज सईद से संबंधित ये जानकारी पाकिस्तान के पुराने ट्रैक रिकॉर्ड से मेल खाती है। एक अधिकारी ने कहा कि जब हाफिज को 10 साल 6 महीने कैद की सजा सुनाई गई तो उन्हें आश्चर्य हुआ था और ऐसा लगा था कि पाकिस्तान के खुफिया तंत्र के लिए हाफिज का अब कोई महत्व नहीं है।

    हालांकि अब इस जानकारी से पाकिस्तान की पूरी हकीकत सामने आ गई है।

    रिपोर्ट

    पाकिस्तान ने न्यायिक व्यवस्था को कैसे दिया चकमा, अभी स्पष्ट नहीं

    भारतीय अधिकारियों ने ये भी कहा कि उन्हें अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि पाकिस्तान ने हाफिज सईद की न्यायिक हिरासत से संबंधित कागजी कार्रवाई को कैसे संभाला।

    हाफिज को घर पर रखने पर एक खुफिया अधिकारी ने कहा, "उपलब्ध जानकारी के आधार पर हमारा मानना है कि ये एक अनाधिकारिक व्यवस्था है। हाफिज सईद के घर को ही जेल बनाने वाला कोई आधिकारिक आदेश है या नहीं, इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है।"

    परिचय

    मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज सईद

    बता दें कि हाफिज सईद मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। इस हमले में आतंकियों ने ताज होटल समेत छह जगहों को निशाना बनाया था और इसमें करीब 160 लोगों की मौत हुई थी।

    इस हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने हाफिज सईद को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया था।

    आज इस हमले को ठीक 12 साल हो गए हैं, लेकिन पहले ही तरह पाकिस्तान का आतंकियों को समर्थन जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    मुंबई
    लश्कर-ए-तैयबा
    आतंकी संगठन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन

    पाकिस्तान समाचार

    चीन के साथ तनाव के बीच दो अरब डॉलर के एयर वार्निंग सिस्टम खरीदेगा भारत- रिपोर्ट चीन समाचार
    पुलवामा हमला चार्जशीट: साजिश की कड़ियां जोड़ने में FBI ने की थी NIA की मदद भारत की खबरें
    जम्मू-कश्मीर: BSF ने भारत-पाक सीमा पर लगाया सुरंग का पता, मिले पाकिस्तानी सबूत भारत की खबरें
    UNSC: दो भारतीयों को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के पाकिस्तानी प्रस्ताव के विरोध में पांच देश चीन समाचार

    मुंबई

    मुंबई में 27 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी हो चुके हैं कोरोना वायरस संक्रमित, सीरो सर्वे में आया सामने भारत की खबरें
    भारत में कोरोना से एक लाख मौतें, कहां से बढ़ रही मौत की रफ्तार? भारत की खबरें
    रिया चक्रवर्ती की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉम्बे हाई कोर्ट
    निजी क्षेत्र की तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों का 17 अक्टूबर से फिर शुरू होगा संचालन भारतीय रेलवे

    लश्कर-ए-तैयबा

    बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान में ट्रेनिंग ले रहे पाकिस्तानी आतंकी अफगानिस्तान
    लाहौर हाई कोर्ट: हाफिज की आतंकी मुकदमे रद्द करने की मांग, कहा- लश्कर-ए-तैयबा से संबंध नहीं भारत की खबरें
    अफगानिस्तान: कश्मीर में इस्लामिक स्टेट के लिए भर्ती करने वाला आतंकी कमांडर ड्रोन हमले में ढेर पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान: पाकिस्तानी सेना की लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर भारतीय और अमेरिकी संपत्तियों पर हमले की योजना भारत की खबरें

    आतंकी संगठन

    अमेरिका का वीजा चाहिए तो देनी होगी सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी, कड़े हुए नियम ट्विटर
    कश्मीर में आतंकियों का सफाया जारी, पुलवामा में सुरक्षा बलों ने ढेर किए 4 जैश आतंकी पाकिस्तान समाचार
    अंतरराष्ट्रीय दबाव और भारत की एयर स्ट्राइक का डर, पाकिस्तान ने बंद किए 11 आंतकी कैंप भारत की खबरें
    पाकिस्तान ने दी पुलवामा में संभावित हमले की खुफिया जानकारी, घाटी में अलर्ट जारी भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025