Loading...
कनाडा ने गोल्डी बरार को मोस्ट-वांटेड भगोड़ा घोषित किया, 2.50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया
कनाडा ने गोल्डी बरार को मोस्ट-वांटेड भगोड़ा घोषित किया

कनाडा ने गोल्डी बरार को मोस्ट-वांटेड भगोड़ा घोषित किया, 2.50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया

लेखन गजेंद्र
Nov 20, 2026
10:15 am

क्या है खबर?

कनाडा ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार (32) को मोस्ट-वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। वह 25 अपराधियों की सूची में पहले स्थान पर है। कनाडा पुलिस ने गोल्डी बरार को 2023 में विनीपेग में 39 साल के सुखदूल सिंह गिल की हत्या के सिलसिले में वांछित बताया है, जो उसके दुश्मन गैंग का सदस्य था। बरार की जानकारी देने वाले को 2.50 लाख कनाडाई डॉलर (लगभग 1.63 करोड़ रुपये) का इनाम मिलेगा।

वांटेड

अमेरिका की भी वांटेड सूची में टॉप पर है बरार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बरार अमेरिका की टॉप 10 लिस्ट में भी है। संघीय जांच ब्यूरो (FBI) के ऑपरेशन हार्डबॉल के बाद बरार कनाडा आ गया था।

विनीपेग पुलिस सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुखा दुनेके की हत्या के अलावा 2 और हत्याओं के सिलसिले में बरार की तलाश कर रही है, जिसमें 2023 में सरे में खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या भी शामिल है।

निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ा था।

भगोड़ा

2017 में कनाडा आया बरार

बरार 2017 में छात्र वीजा पर भारत छोड़कर कनाडा आया था। वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब ज़िले का रहने वाला है, बिश्नोई गैंग का भरोसेमंद सदस्य था।

बरार पर पंजाब में अलग-अलग जगहों पर 52 FIR दर्ज है। पंजाब सरकार ने उसकी गिरफ्तारी के लि 10 लाख रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की है।

भारत ने 2024 में उसे "इंडिविजुअल टेररिस्ट" घोषित किया था। अमेरिका ने भी बरार पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है।

ADVERTISEMENT