जर्मनी के गुरुद्वारे में हिंसक झड़प में 11 लोग घायल, कृपाण चले और गोलीबारी भी हुई
क्या है खबर?
जर्मनी के मोर्स शहर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक गुरुद्वारा लड़ाई का मैदान बना दिख रहा है। डुइसबर्ग क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारे में 2 समूहों के बीच झगड़ा होने के बाद इसने हिंसक रूप ले लिया और लोगों ने कृपाण निकाल लीं। घटना में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं। झड़प के दौरान चाकूबाजी, गोलीबारी और मिर्च स्प्रे करने की खबरें भी सामने आई है।
हिंसा
कैसे शुरू हुआ झगड़ा?
जर्मन अखबार बिल्ड के अनुसार, गुरुद्वारा की नई प्रबंधन समिति के चुनाव में असहमति और गुरुद्वारे के कोष (संपत्ति) पर नियंत्रण को लेकर दो समूहों में झगड़ा हुआ था। गुरुद्वारे के कोष के प्रबंधन को लेकर पूर्व और वर्तमान बोर्ड सदस्यों के बीच मतभेद थे। इस बीच, प्रार्थना शुरू होने से पहले एक समूह ने दूसरे समूह पर मिर्च स्प्रे कर दिया, जिससे झगड़ा बढ़ गया। विवाद में 40 लोग शामिल थे। अधिकतर लोगों के सिर पर चोट आई है।
जांच
पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया, सुरक्षा बल तैनात
घटना के बाद, पुलिस ने कम से कम एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। जांच अधिकारी मामले में अन्य दोषियों की पहचान करने में जुटे हैं। झगड़े में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, घटनास्थल पर खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस का कहना है कि यह खाली कारतूसों वाली पिस्तौल हो सकती है, जिसका गुरुद्वारे में उपयोग किया गया है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है। हेलीकॉप्टर दिन-भर गुरुद्वारे के ऊपर मंडराते रहे।
ट्विटर पोस्ट
जर्मनी के गुरुद्वारे में मारपीट का वीडियो
Since this video of people fighting in Gurudwara in Germany is going viral, well this is not the first such video that has come out, this is the third one in the last 30 days. Canada, Punjab & Now Germany.
— Arshdeep Singh Saini (@the_lama_singh) April 21, 2026
This behaviour can been seen throughout the year and without missing any… pic.twitter.com/fQVWnQMc5x