Loading...
जर्मनी और फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: लोगों ने दुकानें लूटीं, पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके
फ्रांस और जर्मनी में इस सप्ताहांत फिर प्रदर्शन हुए हैं

जर्मनी और फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: लोगों ने दुकानें लूटीं, पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके

लेखन आबिद खान
Nov 01, 2026
10:05 am

क्या है खबर?

यूरोप के कुछ देशों में लगातार दूसरे हफ्ते सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। बीते दिन फ्रांस और जर्मनी में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान जर्मनी में प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए। उन्होंने दुकानों को लूटा और पुलिस पर पेट्रोल बम फेंके। 'जेनरेशन जेड रेगेल्ट' नामक समूह द्वारा आयोजित किए गए ये प्रदर्शन बर्लिन, फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख सहित जर्मनी के 34 शहरों में हुए। इस दौरान हजारों लोग शामिल हुए।

जर्मनी

जर्मनी के कई शहरों में उग्र हुई भीड़ 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि फ्रैंकफर्ट में कम से कम 2 दुकानों में लूटपाट हुई और कई अन्य को नुकसान पहुंचा।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया।

हैम्बर्ग में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स में आग लगा दी। यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया।

बर्लिन में भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बोतलें और अंडे फेंके।

कई जगहों पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ आतिशबाजी का भी इस्तेमाल किया।

फ्रांस

फ्रांस में 560 से ज्यादा गिरफ्तार

फ्रांस में 3.20 लाख प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। पेरिस के पोर्ट डे चैरेंटन के पास प्रदर्शनकारियों ने कांच की बोतलें और पटाखे फेंके, जिसके बाद पुलिस ने स्टन ग्रेनेड और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

लियोन में भी प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद अधिकारियों ने आंसू गैस के गोले दागे।

टूलूज में भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने 560 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENT