Loading...
फ्लाईदुबई घटना: आरोपी पायलट की पहचान सामने आई, ओमान एयर ने लगाया था प्रतिबंध
फ्लाईदुबई विमान के आरोपी पायलट की पहचान सामने आई है

फ्लाईदुबई घटना: आरोपी पायलट की पहचान सामने आई, ओमान एयर ने लगाया था प्रतिबंध

लेखन आबिद खान
Oct 03, 2026
09:20 am

क्या है खबर?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के विमान को कथित तौर पर अपहरण करने की कोशिश करने और भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान सामने आई है। सऊदी के अल अरबिया ने सूत्रों के हवाले से सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल-हमामी के रूप में की है। ये भी पता चला है कि वो कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था और काफी समय सीरिया में भी रहा।

परिचय

कट्टरपंथी विचारधारा के चलते ओमान एयर ने लगाया था प्रतिबंध

अल अरबिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अल-हमामी ने अपना ज्यादातर समय ओमान से बाहर, खासतौर पर सीरिया में बिताया, जहां कथित तौर पर वो चरमपंथी विचारों से प्रभावित हुआ।

सूत्रों ने बताया कि ओमान ने उसके चरमपंथी विचारों को लेकर चिंताओं के चलते प्रतिबंध लगा दिया था।

इसके बाद वो कथित तौर पर ओमान छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) चला गया, जहां बाद में उसने फ्लाईदुबई में नई नौकरी शुरू की।

इजरायल

विमान को इजरायल में दुर्घटनाग्रस्त करना चाहता था आरोपी- रिपोर्ट

जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से i24NEWS ने बताया कि सह-पालयट ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसका इरादा विमान को इजरायल में दुर्घटनाग्रस्त करने का था।

CNN ने बताया कि उसके विचारों को लेकर चिंताएं उठने के बाद उसे ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन के प्रशिक्षण से हटा दिया गया था, जबकि फॉक्स न्यूज ने बताया कि कट्टरपंथी इस्लामी वेबसाइटों पर जाने के आरोप में उसे 2024 में उड़ान भरने से रोक दिया गया था।

ADVERTISEMENT

लिंक्डइन

आरोपी की लिंक्डइन प्रोफाइल भी आई सामने

CNN के अनुसार, अल-हमामी की लिंक्डइन प्रोफाइल में लिखा है कि उसने इंग्लैंड के बकिंघमशायर न्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। विश्वविद्यालय के एक सूत्र ने भी समाचार एजेंसी से पुष्टि की कि इस नाम के एक व्यक्ति ने 3 वर्षीय दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम पूरा किया और 2023 में विमानन प्रबंधन में डिग्री प्राप्त की।

अल-हमामी के लिंक्डइन प्रोफाइल पर केवल 2 पोस्ट थे। एक वीडियो में अल-कायदा के पूर्व प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी और हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी की तस्वीरें थीं।

ADVERTISEMENT

घटना

विमान में क्या हुआ था?

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान में अल-हमामी ने पायलट पर हमला किया और उसे कथित तौर पर अपहरण करने की कोशिश की। उसने पायलट स्मित को घायल कर दिया, इसके बावजूद पायलट ने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिससे बाकी यात्री अंदर आए और बीच-बचाव किया।

बाद में विमान की सऊदी अरब में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। फिलहाल आरोपी पायलट UAE में है। संभावना है कि इजरायली एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT