Loading...
अमेरिका में कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, रनवे से बाहर निकलकर वाहनों से टकराया; 5 की मौत
मियामी हवाई अड्डे पर एक कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका में कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त, रनवे से बाहर निकलकर वाहनों से टकराया; 5 की मौत

लेखन आबिद खान
Sep 07, 2026
09:44 am

क्या है खबर?

अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया। अमेजन कंपनी का यह विमान रनवे से फिसल गया और बाहर निकलकर किनारे पर खड़े कई वाहनों से टकरा गया। इसके बाद विमान में आग लग गई। घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

घटना

रनवे से फिसलकर आगे निकला विमान

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि प्राइम एयर की विमान संख्या 7598 स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के करीब हवाई अड्डे के रनवे से आगे निकल गई।

मियामी-डेड काउंटी के अग्निशमन प्रमुख रे जदाल्लाह ने पत्रकारों को बताया, "विमान ने कुछ वाहनों को टक्कर मारी, जिससे कुछ लोग वाहनों में फंस गए और घायल हो गए। कम से कम 2 लोग वाहनों में फंसे हुए थे, जबकि पायलट और सह-पायलट विमान के अंदर फंसे रह गए थे।"

ट्विटर पोस्ट

देखें घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

विमान

60 बचाव यूनिट रेस्क्यू में जुटीं

मियामी-डेड फायर रेस्क्यू ने कहा कि घटना स्थल पर 60 से ज्यादा बचाव इकाइयां और लगभग 200 कर्मी पहुंचे। टीमों ने विशेष फोम की मदद से विमान में लगी आग बुझाई और फंसे लोगों को बाहर निकाला।

अमेजन की प्रवक्ता केली नेंटेल ने कहा कि कंपनी अभी भी घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विमान प्यूर्टो रिको के लुइस मुनोज मारिन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरकर मियामी पहुंचा था।

ADVERTISEMENT