Page Loader
इटली: पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में 33 वर्षीय प्रेमिका को दिए 906 करोड़ रुपये
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्विया बर्लुस्कोनी ने अपनी प्रेमिका के लिए 906 करोड़ रुपये छोड़े (तस्वीर: ट्विटर/@berlusconi)

इटली: पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में 33 वर्षीय प्रेमिका को दिए 906 करोड़ रुपये

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2023
11:48 am

क्या है खबर?

इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अपनी वसीयत में 33 वर्षीय प्रेमिका मार्ता फासीना के लिए करीब 906 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ी है। उनका 12 जून को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। द गार्जियन के मुताबिक, फासीना और बर्लुस्कोनी का रिश्ता मार्च, 2020 में शुरू हुआ था। बर्लुस्कोनी ने फासीना से कानूनी तौर पर शादी नहीं की थी। उन्होंने मृत्यु के दौरान कथित तौर पर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में संदर्भित किया था।

वसीयत

542 अरब से अधिक है बर्लुस्कोनी की संपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 बार इटली के प्रधानमंत्री रहे बर्लुस्कोनी की संपत्ति 542 अरब से अधिक है। वह इटली के मीडिया टाइकून और बड़े कारोबारी भी थे। बर्लुस्कोनी 1994 से 1995, 2001 से 2006 और 2008 से 2011 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। उनको क्रोमिक ल्यूकेमिया नाम की बीमारी थी। उन्होंने अपने भाई पाओलो के लिए भी 906 करोड़ रुपये और फोर्जा इटालिया पार्टी के पूर्व सीनेटर मार्सेलो डेल'उट्री के लिए 271 करोड़ रुपये छोड़े हैं।