Loading...
तिब्बत में 7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; 16 की मौत, 40 से अधिक घायल
तिब्बत में 7 तीव्रता का जोरदार भूकंप

तिब्बत में 7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; 16 की मौत, 40 से अधिक घायल

लेखन गजेंद्र
Oct 23, 2026
09:04 am

क्या है खबर?

चीन के दक्षिण-पश्चिम इलाके तिब्बत में गुरुवार देर रात आए भूकंप से लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7 मापी गई है। भूकंप की वजह से 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि 46 लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर (CENC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तरी तिब्बत के नागकू में कम आबादी वाले इलाके से 190 किलोमीटर दूर और राजधानी ल्हासा से 390 किलोमीटर दूर ऊंची पहाड़ी पर था।

भूकंप

339 घर और 20 जानवरों के शेड गिरे

भूकंप के बाद प्रभावित इलाके में खोच और बचाव अभियान जारी रहने के साथ ही तबाही का पैमाना और साफ हो गया है।

नागकू मीडिया ऑफिस ने शहर के सरकारी अधिकारियों के हवाले से कहा कि 339 घर और 20 जानवरों के शेड गिर गए हैं।

लोकल काउंटी से 1,600 से ज़्यादा लोगों को बचाव अभियान में लगाया गया था, जबकि अधिकारी प्रभावित लोगों तक पहुंचने और नुकसान का अंदाजा लगाने में लगे थे।

तीव्रता

कम गहराई में था भूकंप

चीन की सीस्मोलॉजी एजेंसी ने बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के केंद्र से 5 किलोमीटर के अंदर औसत ऊंचाई 4,864 मीटर है।

शक्तिशाली भूकंप के बाद आस-पास के इलाकों में कई छोटे झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 3-4 थी।

भूकंप जनवरी 2024 के बाद से चीन में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है।

इससे पहले, 2010 में, पड़ोसी किंघाई प्रांत के युशु में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2,698 लोग मारे गए थे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

भूकंप का दृश्य

ADVERTISEMENT