Loading...
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत और चीन में भी महसूस किए गए झटके
नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत और चीन में भी महसूस किए गए झटके

लेखन गजेंद्र
Nov 24, 2026
08:54 am

क्या है खबर?

नेपाल में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके लगे हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप सुबह 7:02 बजे 20 किलोमीटर गहराई में था। इसका केंद्र कोशी प्रांत में लेलेप के पास बताया जा रहा है। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि नेपाल के साथ-साथ भूकंप के झटके भारत, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं।

भूकंप

बंगाल और बिहार में भी झटके

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में भूकंप के झटके बिहार और पश्चिम बंगाल में महसूस किए गए हैं।

उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में रहने वालों ने बताया कि उन्हें झटके महसूस हुए, साथ ही दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी से भी झटके महसूस होने की खबरें आ रही हैं।

नेपाल के नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर ने बताया कि नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास, तप्लेजंग जिले में ओलांगचुंग गोला के पास भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है।

झटका

नुकसान की कोई खबर नहीं

अभी नेपाल समेत किसी भी जगह से भूकंप के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। हालांकि, लोगों में दहशत देखी गई है।

मंगलवार को तड़के 3:39 बजे असम के कार्बी आंगलोंग जिले में 2.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया था, जो 15 किलोमीटर की गहराई पर था।

महाराष्ट्र के पालघर, तिब्बत, सिक्किम के मंगन, भूटान और बांग्लादेश में भी तड़के 2 से 5 बजे के बीच 2.8 तीव्रता तक का झटका आया है।

ADVERTISEMENT