जापान के टोक्यो में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं
क्या है खबर?
जापान की राजधानी टोक्यो शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके से सहम गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया कि जापान के पूर्वी तट के पास पानी में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके सेंट्रल टोक्यो में महसूस किए गए। मौसम एजेंसी के अनुसार, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। जापान के 0 से 7 सिस्मिक-इंटेंसिटी स्केल पर इसकी तीव्रता 3 मापी गई थी।
भूकंप
सुनामी का कोई डर नहीं
बताया जा रहा है कि भूकंप मियागी, फुकुशिमा और इबाराकी इलाकों के कुछ हिस्सों में आया है। भूकंप का केंद्र 35.0 डिग्री उत्तर अक्षांश और 142.2 डिग्री पूर्व देशांतर पर था।
इसके बाद भी सुनामी को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। हालांकि, लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।
अक्टूबर में रूस के कामचटका में 7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद जापान में गलती से 9.9 तीव्रता के भूकंप की चेतावनी जारी हुई थी।
भूकंप
अगस्त में आया था 5.9 तीव्रता का भूकंप
जापान में के पूर्वी इलाके में अगस्त में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके असर टोक्यो में भी महसूस हुए थे। भूकंप में 23 लोग घायल हुए थे, जिसमें ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई थी।
मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप दक्षिणी इबाराकी प्रांत में 70 किलोमीटर की गहराई पर आया था और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 5.8 बताई थी।
अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र के 4 प्रांतों में भूकंप से 23 लोग घायल हुए हैं।