करोड़ों की बारिश! महिला ने घरेलू झगड़े में बालकनी से फेंके 1.5 करोड़ कैश, वीडियो हुआ वायरल
दुनिया
घरेलू विवाद के दौरान, चीन के शांताऊ शहर के लॉन्गहु जिले में एक महिला ने स्टार लेक सिटी की एक ऊंची इमारत की बालकनी से करीब 1.5 करोड़ मूल्य की नकदी बाहर फेंक दी। ऊपर से हांगकांग के 1000 डॉलर के नोट बरसते देख पड़ोसियों में उन्हें बटोरने की होड़ मच गई और वे नीचे भागने लगे। इस पूरी घटना के वीडियो जल्द ही ऑनलाइन वायरल हो गए।
स्टार लेक सिटी ने कैश असली होने की पुष्टि की
पुलिस और दमकलकर्मी फौरन मौके पर पहुंचे। स्टार लेक सिटी मैनेजमेंट ने बाद में पुष्टि की कि वह नकदी असली थी और यह कोई शरारत नहीं थी। मैनेजमेंट ने उन सभी लोगों से नकदी लौटाने की अपील की जिन्होंने उसे उठाया था। कुछ निवासियों ने तो उसे वापस भी कर दिया। इस बीच, स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि लोग इस अप्रत्याशित 'नकदी की बारिश' की ऑनलाइन खूब चर्चा कर रहे हैं।