LOADING...
मेटा 20 मई से शुरू करेगी छंटनी का पहला चरण, जानिए कितनों की नौकरी जाएगी
मेटा इस साल बड़ी छंटनी की योजना बना रही है

मेटा 20 मई से शुरू करेगी छंटनी का पहला चरण, जानिए कितनों की नौकरी जाएगी

Apr 18, 2026
10:01 am

क्या है खबर?

मेटा इस साल बढ़े स्तर पर छंटनी करने की तैयारी कर रही है और इसकी शुरुआत 20 मई से होने जा रही है। इसके बाद और भी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। सूत्रों के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम की मालिक कंपनी शुरुआती चरण में अपने वैश्विक कर्मचारियों में से लगभग 10 प्रतिशत यानि करीब 8,000 की छंटनी करेगी। इसके साथ ही वह दूसरी छमाही में और छंटनी की योजना बना रही है, लेकिन संख्या और तारीख तय नहीं है।

निवेश 

कंपनी AI तकनीक में बढ़ा रही निवेश 

सूत्रों के हवाले से रायटर्स ने बताया कि मेटा के अधिकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं में हो रहे विकास को देखते हुए अपनी योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क जुकरबर्ग AI में अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं, ताकि वे अपनी कंपनी की आंतरिक कार्यप्रणाली को इस तकनीक के अनुरूप पूरी तरह से बदल सकें। यही वजह की उसे कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर खर्चे कम करने पड़ रहे हैं।

छंटनी 

पिछली से बड़ी होगी यह छंटनी 

मेटा की ओर से इस साल की गई छंटनी सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी के लिए 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत में किए गए पुनर्गठन के बाद सबसे बड़ी होगी, जिसे 'दक्षता का वर्ष' नाम दिया था। इस दौरान उसने लगभग 21,000 नौकरियां समाप्त की थीं। उस समय कंपनी के शेयरों की कीमत तेजी से गिर रही थी। छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट Layoffs.fyi के अनुसार, इस साल अब तक 73,212 कर्मचारियों ने नौकरी खो दी है।

Advertisement