LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम बढ़ाने से इनकार किया, कहा- ईरान के साथ शानदार समझौता होगा
डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम बढ़ाने से इनकार किया

डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम बढ़ाने से इनकार किया, कहा- ईरान के साथ शानदार समझौता होगा

लेखन गजेंद्र
Apr 21, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के साथ 3 हफ्ते के युद्धविराम को आगे बढ़ाने की संभावना से इनकार कर दिया है। उन्होंने CNBC के साथ फोन पर हुई बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान के साथ एक शानदार समझौता करेगा, हालांकि, युद्धविराम बढ़ाने की संभावना नहीं है। ट्रंप ने कहा कि ईरान का सब कुछ नष्ट हो चुका है और अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है।

बयान

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने कहा, "हमने उनके (ईरान) नेताओं को हटा दिया है, सच कहूं तो, इससे मामला थोड़ा जटिल हो गया, लेकिन ये नेता कहीं अधिक तर्कसंगत हैं। इसे आप चाहे जो भी नाम दें, यह सत्ता परिवर्तन है, जो मैंने करने का वादा तो नहीं किया था, लेकिन इसे अप्रत्यक्ष रूप से कर दिया है। अमेरिका बातचीत में मजबूत स्थिति में है।" शांति वार्ता के लिए युद्धविराम के सवाल पर ट्रंप ने कहा, "ठीक है, मैं ऐसा नहीं करना चाहता।"

शांति वार्ता

कल खत्म हो रही है ईरान-अमेरिका युद्धविराम

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ 2 हफ्ते का युद्धविराम 8 अप्रैल को लागू किया था, जो 22 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, लेकिन अभी तक समझौते पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल भी दिया था, लेकिन ट्रंप द्वारा ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी न हटाने पर ईरान ने उसे फिर बंद कर दिया। उधर, इस्लामाबाद में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए पहुंच चुका है, लेकिन अभी ईरानी नेता गायब हैं।

Advertisement