डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर कहा- परिणाम स्वीकार करने को तैयार
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर कहा कि वह परिणामों को स्वीकार करने को तैयार हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "हम डेमोक्रेट्स के साथ काम करेंगे, और आप जानते हैं, हम उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। हम शायद कुछ काम कर लेंगे।" अमेरिकी मीडिया ने अनुमान लगाया है कि चुनावों में डेमोक्रेट्स ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों पर नियंत्रण जीत लिया है।
चुनाव
वीटो का सहारा लेंगे ट्रंप
ट्रंप ने फॉक्स न्यूज से कहा, "मुझे लगता है कि डेमोक्रेट्स ने अच्छा काम किया। सच में। मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा काम किया। उन्होंने कड़ी मेहनत की। हवा में एक मूड था और मुझे बुरा नहीं लगना चाहिए।"
ट्रंप ने माना कि ईरान में युद्ध ने चुनावों में रिपब्लिकन की हार में भूमिका निभाई है।
उन्होंने यह भी काह कि डेमोक्रेट्स ऐसे कानून उनके पास भेजेंगे जिन्हें वह 'पागलपन' मानते हैं और वह उसे वीटो कर देंगे।
बैलेट
मैं बैलेट पेपर होता तो जीत जाता- ट्रंप
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं बैलेट पर नहीं था, और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता था। अगर मैं होता, तो हम जीत जाते।"
उन्होंने कहा, "मैंने लोगों को इलेक्ट होने में मदद करने की कोशिश की, और वे इलेक्ट नहीं हुए, वे इलेक्ट नहीं हो सके। लोग वैसे नहीं आए जैसे उन्हें आना चाहिए था। अगर मैं बैलेट पर होता तो वे बाहर आ जाते। लेकिन वे नहीं आए।"