डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बनना चाहते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति, एक बार फिर जाहिर की इच्छा
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, उनका कहना है कि इसके पीछे सख्त कानून सबसे बड़ी समस्या है। दरअसल, मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों ने ट्रंप से सीधे तौर पर पूछा था कि क्या वह 2028 में एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने को लेकर गंभीर हैं। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया कि वह लड़ना चाहते हैं।
बयान
क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने खुश होकर कहा, "हर कोई मुझसे यह सवाल पूछता है, और आप जानते हैं कि इस मामले में कानून बहुत सख्त है। मैं चुनाव लड़ना चाहता हूं, लेकिन कानून बहुत सख्त है। मुझसे हर कोई यही पूछता है।"
ट्रंप ने ओहियो में पैट्रियट गेम्स का जिक्र करते हुए कहा, "यहां तक कि आज रात भी, कार्यक्रम में लोग 2028 चिल्ला रहे हैं। हर कोई चाहता है कि मैं ऐसा करूं, लेकिन कानून बहुत सख्त है।"
ट्विटर पोस्ट
ट्रंप ने पत्रकारों से बात की
A reporter at Joint Base Andrews in Maryland touched upon Trump's heartfelt desire when asking about a potential third-term presidential run in 2028,
— NYC News 24 🗞️ (@NYCNews24) August 13, 2026
Donald Trump dismissed the possibility by citing legal limitations. He noted that while he receives the question frequently and… pic.twitter.com/Kuv5oUxk7T
कानून
अमेरिका के किस सख्त कानून का जिक्र कर रहे हैं ट्रंप?
ट्रंप पत्रकारों से जिस सख्त कानून का जिक्र कर रहे हैं, वह अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन से लिया गया है। धारा 1 के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति 2 बार से अधिक राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता है।
इस संशोधन को कांग्रेस ने 1947 में मंजूरी दी थी और राज्यों ने फरवरी 1951 में इसकी पुष्टि की थी।
ट्रंप पहली बार 2016 में और फिर 2024 में राष्ट्रपति चुने गए हैं। ट्रंप 2020 में चुनाव जो बाइडन से हारे थे।
जानकारी
अमेरिका में हमेशा से इतना सख्त नहीं था कानून
पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए कोई सीमा नहीं थी। राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन द्वारा स्थापित परंपरा का पालन करते थे, जिन्होंने तीसरे कार्यकाल में जाने से इनकार कर दिया था। हालांकि, फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने 1944 में चौथी बार राष्ट्रपति बनकर परंपरा को तोड़ दिया।