LOADING...
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे की पुष्टि की, कहा- अप्रैल में शी जिनपिंग से मुलाकात करूंगा
डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बीजिंग में मुलाकात करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे की पुष्टि की, कहा- अप्रैल में शी जिनपिंग से मुलाकात करूंगा

लेखन गजेंद्र
Feb 13, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पुष्टि की कि वह इस साल अप्रैल में बीजिंग की यात्रा करेंगे और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा, "चीन के साथ हमारे संबंध इस समय बहुत अच्छे हैं। मैं अप्रैल में राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करूंगा। वे इस साल के अंत में अमेरिका आएंगे, और मैं इस मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।"

बातचीत

4 फरवरी को दोनों के बीच हुई थी 90 मिनट की लंबी बातचीत

पिछले 4 फरवरी को ट्रंप और जिनपिंग के बीच 90 मिनट की लंबी टेलीफोन वार्ता हुई थी। ट्रंप ने बातचीत के बाद कहा था कि उन्होंने व्यापार और ईरान की स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और ताइवान जैसे अन्य भू-राजनीतिक मुद्दों पर जिनपिंग से बात की। उन्होंने ट्रुथ पर लिखा था, "बातचीत के दौरान, राष्ट्रपति जिनपिंग ने विनम्रतापूर्वक प्रथम महिला और मुझे चीन आने का निमंत्रण दिया, और मैंने भी उन्हें आमंत्रित किया। हम दोनों ही ऐसा करने के लिए उत्सुक हैं।"

मायने

इस मुलाकात के क्या होंगे मायने?

ट्रंप और जिनपिंग ने आखिरी बार अक्टूबर 2025 में मुलाकात की थी। यह बैठक दक्षिण कोरिया के बुसान में एशिया - प्रशांत महासागरीय आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन से इतर हुई थी। इससे पहले ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान 2019 में ओसाका G-20 शिखर सम्मेलन में जिनपिंग से मुलाकात की थी। इस बार की मुलाकात बीजिंग-वाशिंगटन के बीच संबंधों को बढ़ावा देंगे, जिसमें तनावपूर्ण व्यापारिक संबंध और समझौते की समीक्षा भी शामिल है।

Advertisement