ट्रंप का दावा- ईरान के साथ युद्ध लगभग समाप्त, मोजतबा की जगह दूसरे को लाएगा अमेरिका
क्या है खबर?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर रहा कि अब यह लगभग समाप्ति की ओर है क्योंकि ईरान के पास कोई सैन्य ताकत नहीं बची है। उन्होंने CBS न्यूज के साथ एक फोन इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने युद्ध के शुरूआत में ही ईरान के 3,000 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। उन्होंने ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने गए मोजतबा खामेनेई और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी बयान दिया।
बयान
ईरान के पास अब कुछ नहीं बचा- ट्रंप
ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि युद्ध लगभग पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। ईरान के पास न तो नौसेना है, न संचार व्यवस्था, न ही वायु सेना। उनकी मिसाइलें बहुत कम रह गई हैं। उनके ड्रोन, यहां तक कि ड्रोन निर्माण केंद्र भी, हर जगह नष्ट किए जा रहे हैं। अगर आप देखें तो उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। सैन्य दृष्टि से उनके पास कुछ भी नहीं बचा है।"
बयान
मोजतबा और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने मारे गए अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा को लेकर कहा, "मेरे पास उनके लिए कोई संदेश नहीं है। बिलकुल भी नहीं।" उन्होंने आगे बताया कि ईरान का नेतृत्व करने के लिए उन्होंने किसी और को चुन रखा है। हालांकि, उन्होंने विस्तार से इसकी जानकारी नहीं दी। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि अगर वे कुछ करते हैं तो उनका नामो-निशान मिट जाएगा, देश का अंत होगा।