Loading...
दीपक डोबरियाल के ये किरदार जीत लेंगे दिल, OTT पर झटपट देख डालें फिल्में
OTT पर देखें दीपक डोभाल की ये बेहतरीन फिल्में

दीपक डोबरियाल के ये किरदार जीत लेंगे दिल, OTT पर झटपट देख डालें फिल्में

Sep 01, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेता दीपक डोबरियाल 1 सितंबर को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के लिए खास पहचान रखते हैं। हालांकि, दीपक ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में काम किया है और अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा है। जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी उन शानदार फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

#1 & #2

'सेक्टर 36' और 'सास, बहू और फ्लेमिंगो'

साल 2024 में रिलीज हुई रोमांचक क्राइम थ्रिलर फिल्म 'सेक्टर 36' में दीपक ने एक सख्त पुलिस वाले राम चरण पांडे की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'सास, बहू और फ्लेमिंगो' साल 2023 में रिलज हुई थी। इसमें दीपक ने एक यादगार विलेन का किरदार निभाया है। इस महिला-प्रधान सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'अंग्रेजी मीडियम' और 'भेड़िया'

साल 2020 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में दीपक गोपी के किरदार में नजर आए थे। इरफान खान के साथ फिल्म में लोगों ने उन्हें भी खूब पसंद किया था। आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपक ने पांडा की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दीपक ने सबको खूब हंसाया था। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स'

'तनु वेड्स मनु' साल 2011 में रिलीज हुई थी। वहीं इसका सीक्वल 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' साल 2015 में आई थी। इसमं दीपक ने पप्पी जी की भूमिका निभाई थी। आप इस फिल्म का OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 और प्राइम वीडियो पर लुफ्त उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENT