Loading...
'मडगांव एक्सप्रेस 2' के साथ लौटेगी तीनों दोस्तों की कहानी, कुणाल खेमू ने कर ली तैयारी
'मडगांव एक्सप्रेस 2' पर आया अपडेट

'मडगांव एक्सप्रेस 2' के साथ लौटेगी तीनों दोस्तों की कहानी, कुणाल खेमू ने कर ली तैयारी

Sep 01, 2026
11:15 am

क्या है खबर?

कुणाल खेमू अभिनय के साथ-साथ निर्देशन के क्षेत्र में भी अपने कदम जमा चुके हैं। उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' को लोगों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी, जिसमें प्रतीक गांधी, दिव्येंदु और अविनाश तिवारी मुख्य किरदारों में थे। तीनों कलाकार एक बार सीक्वल में मुख्य किरदार निभाएंगे, जिसके प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुणाल 'मडगांव एक्सप्रेस 2' की शूटिंग अगले साल 2027 से शुरू कर सकते हैं।

सीक्वल

अगले साल से 'मडगांव एक्सप्रेस 2' पर शुरू हो जाएगा काम

मिड-डे के मुताबिक, प्रतीक, दिव्येंदु और अविनाश फिल्म में अपने किरदारों को दोबारा से निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अगर सबकुछ योजना के हिसाब से चलता रहा, तो अगले साल फरवरी या मार्च से सीक्वल की शूटिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।

फिलहाल, 'मडगांव एक्सप्रेस 2' के लिए अभी प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

फिल्म की पटकथा खुद कुणाल ने लिखी है और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी वह खुद उठाने वाले हैं।

विस्तार

सीक्वल के लिए क्या है कुणाल का विजन?

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि कुणाल चाहते हैं कि सीक्वल किरदारों की कहानी का एक स्वाभाविक विस्तार लगे, न कि जबरदस्ती थोपा गया सिलसिला। वह सीक्वल को तीनों की दोस्ती और रोमांच का एक स्वाभाविक विस्तार मानते हैं।

बता दें, 'मडगांव एक्सप्रेस' 2024 में रिलीज एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसकी कहानी 3 दोस्तों और गोवा में उनके अप्रत्याशित सफर के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।

इसने दर्शकों से सराहना बटोरते हुए बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे।

ADVERTISEMENT