LOADING...
अमेरिका के टेक्सास में रिलायंस खोलेगी तेल रिफाइनरी, ट्रंप ने धन्यवाद दिया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में तेल रिफानरी खोले जाने की घोषणा की

अमेरिका के टेक्सास में रिलायंस खोलेगी तेल रिफाइनरी, ट्रंप ने धन्यवाद दिया

लेखन गजेंद्र
Mar 11, 2026
08:41 am

क्या है खबर?

अमेरिका के टेक्सास में 50 साल में पहली बार तेल रिफानरी खुलने जा रही है, जिसमें भारतीय कंपनी रिलायंस निवेश करेगी। यह जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिलायंस को धन्यवाद देते हुए बताया कि यह करीब 27 लाख करोड़ रुपये की डील है। उन्होंने इसे जबरदस्त निवेश बताया। ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, परमिट को आसान बनाने और टैक्स कम करने से अमेरिका में अरबों डॉलर की डील वापस आ रही है।

सौदा

अमेरिका के लिए बड़ी जीत- ट्रंप

ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'अमेरिका असली ऊर्जा दबदबे की ओर लौट रहा है! मुझे गर्व हो रहा है कि अमेरिका फर्स्ट रिफाइनिंग, ब्राउन्सविले, टेक्सास में 50 साल में पहली नई तेल रिफाइनरी खोल रही है। यह अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी ऐतिहासिक 300 बिलियन डॉलर की डील है, जो कर्मचारी, ऊर्जा, दक्षिण टेक्सास के महान लोगों के लिए बड़ी जीत! इस जबरदस्त निवेश के लिए भारत में हमारे सहयोगी और उनकी सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी, रिलायंस का धन्यवाद।'

बयान

अमेरिकी दबाव ऐसा ही दिखता है- ट्रंप

ट्रंप ने आगे लिखा, 'अमेरिका फर्स्ट एजेंडा, परमिट आसान बनाने और टैक्स कम करने से हमारे देश में अरबों डॉलर की डील वापस आ रही हैं। ब्राउन्सविले पोर्ट पर नई रिफाइनरी, अमेरिकी मार्केट्स को बढ़ावा देगी, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगी, अमेरिकी ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाएगी, इकोनॉमिक असर डालेगी। यह दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होगी। यह वैश्विक निर्यात को बढ़ावा देगा, और इलाके में हजारों नौकरियां और ग्रोथ लाएगा। अमेरिकी ऊर्जा दबाव ऐसा ही दिखता है। अमेरिका फर्स्ट, हमेशा!'

Advertisement

व्यापार

ब्राउन्सविले में एक और बड़ा संयंत्र लगेगा

टेक्सास के ब्राउन्सविले में तेल रिफाइनरी लगाने वाला रिलायंस अकेला नहीं है। इससे पहले डलास एरिया के स्टार्टअप एलिमेंट फ्यूल्स होल्डिंग्स ने भी ब्राउन्सविले में एक बड़ा संयंत्र लगाने की कोशिश शुरू की है। उसने भी 2024 में 50 साल में बिल्कुल नई अमेरिकी तेल रिफाइनरी बनाने का प्रस्ताव दिया है। बता दें कि यह घोषणा ऐसे समय पर हुई है, जब पश्चिमी एशिया में जंग छिड़ी है और कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है।

Advertisement