Loading...
ट्रंप ने भारत पर 25 और चीन पर 40 प्रतिशत नया टैरिफ लगाया
ट्रंप ने भारत पर 25 और चीन पर 40 प्रतिशत नया टैरिफ लगाया (फाइल तस्वीर)

ट्रंप ने भारत पर 25 और चीन पर 40 प्रतिशत नया टैरिफ लगाया

लेखन गजेंद्र
Nov 25, 2026
07:18 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में हार से बौखलाए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और चीन समेत 14 देशों पर नया टैरिफ लागू करने की घोषणा की है। उन्होंने प्रस्ताव दिया है कि भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। इस टैरिफ श्रेणी में 6 अन्य देश शामिल हैं। सबसे अधिक टैरिफ चीन पर 40 प्रतिशत लगाने का प्रस्ताव है। जापान और बांग्लादेश समेत 4 देशों पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

टैरिफ

क्यों लगाया नया टैरिफ?

प्रस्तावित टैरिफ को लेकर वाशिंगटन का कहना है कि कुछ देश जरूरत से अधिक इंडस्ट्रियल उत्पाद बना रहे हैं, और सब्सिडी, वित्तीय मदद और नीति समर्थन से विदेशी कंपनियां कम कीमत पर सामान बनाती हैं।

फिर कंपनिया अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छे दाम पर बेंच रही हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियों से मुकाबला मुश्किल हो रहा है।

माना जा रहा है कि बराबरी का मौका न मिलने पर अमेरिकी कंपनियों को घाटा हो रहा है।

ADVERTISEMENT