
कनाडा के कैलगरी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली भारतीय छात्रा की मौत, कारण स्पष्ट नहीं
क्या है खबर?
कनाडा में पढ़ाई करने गई एक भारतीय छात्रा की आकस्मिक मौत हो गई है। छात्रा का नाम तान्या त्यागी है, जो दिल्ली की रहने वाली है। वह कैलगरी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी।
उसकी मौत की जानकारी वैंकूवर स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को दी।
उसने एक्स पर लिखा, 'हम कैलगरी विश्वविद्यालय में भारतीय छात्रा तान्या त्यागी के आकस्मिक निधन से दुखी हैं। वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है, शोकाकुल परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।'
मौत
दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन?
तान्या की मौत के कारण को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन एक्स पर कई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था।
छात्रा के शव को दिल्ली वापस लाने की कवायद की जा रही है। दूतावास के अधिकारी तान्या के परिजनों के संपर्क में बने हुए हैं।
बता दें, अप्रैल में पंजाब की रहने वाली 21 वर्षीय वंशिका सैनी का शव ओटावा समुद्र तट पर मिला था।
मौत
कनाडा इस साल 5 भारतीय छात्रों की हो चुकी है मौत
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, इस साल कनाडा में अलग-अलग जगह 5 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है, जिसमें गोलीबारी, दुर्घटना और रहस्यमयी मौत शामिल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2018 से 2023 के बीच कम से कम 90 भारतीय छात्रों की मौत हुई है। हालांकि, इनके आधिकारिक आंकड़े नहीं है, जिससे पुष्टि करना मुश्किल है।