
कनाडा में 4 दिन से लापता AAP नेता की बेटी की संदिग्ध अवस्था में मौत
क्या है खबर?
कनाडा में एक भारतीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव राजधानी ओटावा के समुद्री तट पर मिला है।
छात्रा की पहचान 21 वर्षीय वंशिका सैनी के रूप में हुई है। वह पिछले 4 दिन से लापता थी। वंशिका 25 अप्रैल की रात 9 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
ओटावा में भारतीय उच्चायोग ने उसकी मौत की जानकारी दी है। छात्रा के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं।
मौत
मौत की जांच के लिए टीम गठित
भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर लिखा, 'हमें ओटावा में भारत की छात्रा सुश्री वंशिका की मृत्यु की सूचना मिलने पर गहरा दुख हुआ है। मामले को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है और स्थानीय पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हम सभी संभव सहायता प्रदान करने के लिए शोक संतप्त परिजनों और स्थानीय सामुदायिक संघों के साथ निकट संपर्क में हैं।'
इससे पहले उच्चायोग ने छात्रा की गुमशुदगी की जानकारी दी थी।
पहचान
पंजाब के AAP नेता की बेटी थी वंशिका
वंशिका पंजाब की डेरा बस्सी की रहने वाली हैं। उनके पिता देविंदर सिंह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हैं। उनका परिवार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के करीबी हैं।
वंशिका स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद डिप्लोमा कोर्स के लिए ढाई साल पहले ओटावा गई थी। वह ओटावा में एक शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई कर रही थीं।
पुलिस का कहना है कि वह कमरा तलाशने के लिए 25 अप्रैल को निकली थी। उसने अगले दिन परीक्षा भी नहीं दी।