NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस: बीते दिन दुनियाभर में मिले रिकॉर्ड 2.90 लाख मामले, जानिए देशों की स्थिति
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: बीते दिन दुनियाभर में मिले रिकॉर्ड 2.90 लाख मामले, जानिए देशों की स्थिति

    कोरोना वायरस: बीते दिन दुनियाभर में मिले रिकॉर्ड 2.90 लाख मामले, जानिए देशों की स्थिति

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 16, 2020
    06:14 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में संक्रमण के 2.94 लाख मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले हैं।

    इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2.17 करोड़ हो गई है, जिनमें से 7.71 लाख लोगों की मौत हुई है।

    किस देश का क्या हाल है, आइए इससे संबंधित कुछ अहम आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित, 50 लाख से अधिक संक्रमित

    दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और देश संक्रमण के मामलों और मौतों दोनों के मामले में सबसे आगे है।

    यहां अब तक 53.61 लाख लोगों को इस खतरनाक वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है और 1.69 लाख मरीजों की मौत हुई है। देश की मृत्यु दर 3.16 प्रतिशत और रिकवरी रेट लगभग 52.50 प्रतिशत है। लोगों की लापरवाही को यहां संक्रमण फैलने का एक बड़ा कारण माना जा रहा है।

    #2

    ब्राजील दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश, अब तक 33.17 लाख संक्रमित

    दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील कोरोना वायरस महामारी से दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। देश में अब तक 33.17 लाख लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, जिनमें से 1.07 लाख की मौत हुई है। ब्राजील की मृत्यु दर 3.23 प्रतिशत है।

    हालांकि देश में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत अच्छा-खासा है और अब तक लगभग 72.50 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में पिछले कुछ दिनों में नए मामलों की दर में कमी आई है।

    #3

    भारत तीसरे नंबर पर, मृत्यु दर दो प्रतिशत से कम

    भारत दुनिया में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है और यहां अब तक 25.89 लाख लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है।

    मृत्यु दर और रिकवरी रेट दोनों ही मोर्चों पर भारत का प्रदर्शन अच्छा है। देश में अब तक 1.92 प्रतिशत की मृत्य दर से 49,980 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगभग 72 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ 18.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं।

    जानकारी

    पिछले 12 दिन से भारत में सबसे अधिक नए मामले

    पिछले 12 दिन से रोजाना पूरी दुनिया में भारत में सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। इस दौरान ज्यादातर दिन 60,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और ये आंकड़ा अमेरिका और ब्राजील से भी अधिक रहा है।

    #4, #5

    संक्रमितों के मामले में रूस और दक्षिण अफ्रीका अगले सबसे अधिक प्रभावित देश

    संक्रमितों की संख्या के मामले में रूस चौथा सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां अब तक 9.20 लाख लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 15,653 लोगों की मौत हुई है। देश की मृत्यु दर 1.70 प्रतिशत है और रिकवरी रेट 79.42 प्रतिशत है।

    5.83 लाख मामलों के साथ दक्षिण अफ्रीका पांचवां सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। देश में अब तक 11,677 लोगों की मौत हुई है और उसकी मृत्यु दर दो प्रतिशत है।

    मौत

    मौतो के मामले में मेक्सिको तीसरे और UK पांचवें स्थान पर

    वहीं मौतों के मामले में उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। देश में अब तक 56,543 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है, वहीं लगभग 5.17 लाख को संक्रमित पाया जा चुका है। देश की मृत्यु दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

    चौथे स्थान पर काबिज भारत के बाद यूनाइटेड किंगडम (UK) मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है। देश में अब तक 46,791 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ब्राजील
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सांसदों को लेकर मॉस्को पहुंचा विमान ड्रोन हमले के कारण चक्कर लगाता रहा, सुरक्षित उतरा रूस समाचार
    शेयर बाजार में 900 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स, क्या है तेजी की वजह? शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025 में धमाल मचाने के बाद घर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, ऐसे हुआ स्वागत वैभव सूर्यवंशी
    कौन हैं आकांक्षा शर्मा, जिन्होंने 'केसरी वीर' के जरिए बॉलीवुड में रखा कदम? बॉलीवुड समाचार

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: ट्रायल के अंतिम चरण में पहुंची ये संभावित वैक्सीन, जल्द सामने होंगे नतीजे वैक्सीन समाचार
    चेन्नई: 12,000 की आबादी के दो किलोमीटर के दायरे में रखा है 740 टन अमोनियम नाइट्रेट तमिलनाडु
    इतालवी नौसैनिक मामला: पीड़ित परिवारों को मुआवजा मिले बिना बंद नहीं होगा केस- सुप्रीम कोर्ट इटली
    भारत में 225 रुपये होगी कोरोना वैक्सीन की कीमत, सीरम इंस्टीट्यूट के साथ आया गेट्स फाउंडेशन पुणे

    ब्राजील

    भारत की 'सॉफ्ट पॉवर' का प्रतीक बनी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन, 108 देशों को भेजी गईं 8.5 करोड़ गोलियां भारत की खबरें
    पीठ में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा व्यक्ति, जांच में निकलीं तीन किडनियां अजब-गजब खबरें
    कोरोना वायरस: नया हॉटस्पॉट बनकर उभरा ब्राजील, 24 घंटे में हुई 881 लोगों की मौत रूस समाचार
    कोरोना वायरस: UNICEF ने जारी की चेतावनी, कहा- प्रतिदिन हो सकती है 6,000 बच्चों की मौत भारत की खबरें

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ब्रेक्जिट डील देने में नाकाम रहने पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का इस्तीफा, हुईं भावुक इंग्लैंड
    सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में पांचवें से सातवें स्थान पर फिसला भारत, इंग्लैंड-फ्रांस निकले आगे चीन समाचार
    अगर आपको इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर करें इन पाँच जगहों की यात्रा पेरू
    मेन्यू डिसाइड नहीं कर पाए तो कपल ने अपनी शादी में सबके लिए मंगवा दिया पिज्जा अजब-गजब खबरें

    कोरोना वायरस

    AIIMS प्रमुख बोले- रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन की समीक्षा जरूरी, नहीं होने चाहिए साइड इफेक्ट रूस समाचार
    कोरोना वायरस: पश्चिम बंगाल बना एक लाख से अधिक मामलों वाला सातवां राज्य पश्चिम बंगाल
    हरियाणा: लक्षणों को नजरअंदाज करना कोरोना वायरस के कारण हुई मौतों के पीछे बड़ी वजह हरियाणा
    न्यूजीलैंड का शानदार रिकॉर्ड टूटा, 102 दिन बाद आया कोरोना वायरस का घरेलू मामला लॉकडाउन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025