NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ पार, थाईलैंड में 100 दिन बाद पहली मौत
    दुनिया

    दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ पार, थाईलैंड में 100 दिन बाद पहली मौत

    दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ पार, थाईलैंड में 100 दिन बाद पहली मौत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 18, 2020, 04:59 pm 0 मिनट में पढ़ें
    दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ पार, थाईलैंड में 100 दिन बाद पहली मौत

    दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ से ऊपर हो गई है। इनमें से 9.46 लाख लोगों की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि कुल संक्रमितों में से दो करोड़ से ज्यादा ठीक हो चुके हैं। इसी बीच कई देशों में संक्रमण की रफ्तार तेज होने पर फिर से पाबंदियां लगाई जा रही है तो कहीं पर कई दिनों बाद कोई नया मरीज नहीं मिला है। आइये, कोरोना से जुड़े वैश्विक अपडेट्स पर नजर डालते हैं।

    इजराइल में शुरू होगा दूसरा लॉकडाउन

    इजराइल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन सप्ताह तक लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू करने का फैसला किया गया है। इसके तहत लोगों को अपने घरों के 500 मीटर के दायरे से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, लोग काम करने, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी और एक्सरसाइज के लिए सड़कों पर आ सकते हैं। कार्यस्थल पर भी एक साथ सभी कर्मचारी काम नहीं कर पाएंगे। यहां कोरोना के 1.77 लाख मामले हैं।

    थाईलैंड में 100 दिन बाद कोरोना से पहली मौत

    कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक काबू पा चुके थाईलैंड में 100 दिन से ज्यादा समय के बाद इस महामारी के कारण एक मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि विदेश से लौटे एक थाई नागरिक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सऊदी अरब से लौटने के बाद मृतक का दो सप्ताह तक इलाज चला था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इससे पहले इसी महीने की शुुरुआत में यहां 100 दिन बाद संक्रमण का मामला सामने आया था।

    न्यूजीलैंड में पांच सप्ताह बाद नया मामला नहीं

    थाईलैंड की ही तरह कोरोना को कुछ हद तक काबू कर चुके न्यूजीलैंड में पांच सप्ताह के बाद शुक्रवार को पहली बार कोई नया मरीज नहीं मिला है। इससे उम्मीद जगी है कि पिछले महीने ऑकलैंड से शुरू हुई संक्रमण की चेन टूटने में मदद मिलेगी। शुक्रवार को लगातार चौथा दिन था, जब यहां घरेलू संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। हाल में संक्रमित मिले सभी लोग विदेशों से लौटने के बाद क्वारंटाइन में थे।

    चीन में बीते दिन मिले 32 नए संक्रमित

    चीन में बीते दिन कोरोना वायरस के 32 नए मरीज मिले हैं। ये सभी विदेशों से लौटे हैं। पिछले एक महीने में एक दिन में सामने आये कोरोना संक्रमितों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इससे एक दिन पहले यहां नौ नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं अगर चीन की बात करें तो पिछले एक महीने से घरेलू संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। विदेेशों से लौटे लोग ही संक्रमित पाए जा रहे हैं।

    अमेरिका पहले और भारत दूसरे स्थान पर काबिज

    कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देश अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 66.75 लाख पहुंच गई है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इनमें से 1.97 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर काबिज भारत में अब तक 52.14 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 84,372 लोगों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हुई है। वहीं 41,12,551 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    थाईलैंड
    इजरायल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 क्रिकेट
    इन 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज की मदद से करें फुल बॉडी वर्कआउट  एक्सरसाइज
    माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया बिंग सर्च इंजन और एज ब्राउजर, बदल जाएगा सर्च का अंदाज माइक्रोसॉफ्ट
    पिछले टी-20 विश्व कप में कैसा रहा था भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    चीन समाचार

    चीन: मर्सडीज कार चालक ने पेट्रोल भराने के बाद फेंक कर दिए पैसे, वीडियो वायरल वायरल वीडियो
    जासूसी गुब्बारे को मार गिराने की अमेरिकी कार्रवाई पर चीन बोला- रिश्तों को पहुंचा गहरा नुकसान  अमेरिका
    चीनी ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में सरकार, 200 से अधिक ऐप्स पर लगेगी पाबंदी केंद्र सरकार
    अमेरिका ने मार गिराया जासूसी गुब्बारा, चीन ने बताया अंतरराष्ट्रीय मापदंडों का उल्लंघन अमेरिका

    थाईलैंड

    स्पेन: क्रिप्टो ट्रेडिंग की लत छुड़ाने के लिए खुला केंद्र, 61 लाख हो सकती है फीस क्रिप्टोकरेंसी
    अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहे भारतीय अब दूसरे देशों से भी कर पाएंगे आवेदन अमेरिका
    थाईलैंड: ये शख्स बेच रहा खेत की ताजी हवा, एक घंटे के देने होंगे 2,500 रुपये जलवायु परिवर्तन
    थाईलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां लाइफस्टाइल

    इजरायल

    भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया की मदद के लिए कौन से देश आगे आए? भूकंप
    इंसानों से बेहतर सूंघने की क्षमता वाला रोबोट तैयार रोबोट
    इजरायल: बेल्जियम की दंपत्ति बच्चे को काउंटर पर छोड़कर खुद विमान में चढ़ी, जानें कारण  यूरोप
    क्या है इजरायल और फिलिस्तीन का सदियों पुराना विवाद और अभी क्यों हुए हवाई हमले? यरुशलम

    कोरोना वायरस

    राणा अय्यूब को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट
    वर्ष 2022 में 7.5 लाख भारतीय पढ़ाई के लिए विदेश गए, 5 साल में सबसे अधिक विदेश में पढ़ाई
    बजट सत्र: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान निर्मला सीतारमण
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023