NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पाकिस्तान: कराची में बाइक सवारों ने चीनी नागरिक को मारी गोली
    दुनिया

    पाकिस्तान: कराची में बाइक सवारों ने चीनी नागरिक को मारी गोली

    पाकिस्तान: कराची में बाइक सवारों ने चीनी नागरिक को मारी गोली
    लेखन भारत शर्मा
    Jul 28, 2021, 06:06 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पाकिस्तान: कराची में बाइक सवारों ने चीनी नागरिक को मारी गोली
    पाकिस्तान के कराची में चीनी नागरिक को मारी गोली।

    पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गत दिनों पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चीनी मजदूरों की बस को IED से उड़ा दिया गया था। उसमे नौ चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी। अब सबसे बड़े शहर कराची में दो बाइक सवारों ने सरेराह गोली मारकर एक चीनी नागरिक को घायल कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    कराची के औद्योगिक क्षेत्र में जाते समय हुआ हमला

    रायटर्स के अनुसार, कराची पुलिस उप महानिरीक्षक जावेद अकबर रियाज ने कहा कि बुधवार के घायल और एक अन्य चीनी नागरिक को कराची के औद्योगिक क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। उसी दौरान बाइक पर आए दो नाकबपोशों ने उन पर गोलियों चलाना शुरू कर दिया। इसमें एक चीनी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर पहुंची पुलिस ने घायल चीनी नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया तथा हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।

    बिना पुलिस सुरक्षा के यात्रा कर रहे थी चीनी नागरिक

    पुलिस उप महानिरीक्षक रियाज ने बताया कि दोनों चीनी नागरिक बिना पुलिस सुरक्षा के ही कराची के औद्योगिक क्षेत्र में जा रहे थे। उस दौरान मास्क पहले दो बाइक सवारों ने उन पर गोलियां चला दी। इसमें एक नागरिक के गोली लग गई। उन्होंने बताया कि इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। क्षेत्र में लगे CCTV के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

    चीनी विदेश मंत्रालय ने जताया पाकिस्तान पर भरोसा

    घटना को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से भी बयान जारी किया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमला एक अलग तरह का मामला है। उन्हें पाकिस्तान की ओर से चीनी नागरिकों को दी जाने वाली सुरक्षा और पाकिस्तान में संपत्ति पर पूरा भरोसा है। बता दें चीन पाकिस्तान का एक करीबी सहयोगी और प्रमुख निवेशक है। ऐसे में पाकिस्तानी विरोधी संगठन चीनी नागरिकों पर हमला करते रहते हैं।

    14 जुलाई को हुआ था चीनी नागरिकों की बस पर हमला

    बता दें कि गत 14 जुलाई को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दसू बांध पर काम कर रहे चीनी इंजीनियर की बस पर IED ब्लास्ट किया गया था। बस में करीब 30 लोग सवार थे। इनमें से चार चीनी इंजीनियर, पांच कामगार और सेना के दो जवानों से सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसी तरह कई अन्य घायल हो गए थे। पाकिस्तान ने घटना के पीछे आतंकी संगठन का हाथ होने से इनकार नहीं किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    कराची
    गोलीबारी की घटना

    चीन समाचार

    कोरोना की उत्पत्ति: WHO के दोबारा जांच शुरू करने के प्रस्ताव को चीन ने खारिज किया वुहान
    भारतीय छात्रों पर बनाया जा रहा प्रतिबंधित चीनी ऐप्स डाउनलोड करने का दबाव दिल्ली
    कोरोना की लैब लीक थ्योरी को खारिज करने में जल्दबाजी की गई- WHO प्रमुख अमेरिका
    चीन में वैक्सीन न लगवाने वालों को नहीं मिलेगा पार्क और अस्पताल आदि में प्रवेश वैक्सीन समाचार

    पाकिस्तान समाचार

    सऊदी अरब ने भारत समेत कई देशों की यात्रा पर रोक लगाई, नियम तोड़ने पर कार्रवाई सऊदी अरब
    पाकिस्तान ने पेगासस मामले में भारत पर लगाया जासूसी का आरोप, UN से जांच की मांग भारत की खबरें
    पाकिस्तानी लड़ाकों और तालिबान को अफगानिस्तान में भारतीय संपत्ति को निशाना बनाने का निर्देश- रिपोर्ट तालिबान
    अफगानिस्तान के राजदूत की बेटी को पाकिस्तान में अगवा कर पीटा गया अफगानिस्तान

    कराची

    तमिलनाडु: श्रीलंकाई नाव से जब्त की गई पाकिस्तान की 100 किलोग्राम ड्रग्स पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान: कराची में बम धमाका; तीन की मौत, 15 घायल पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान ने किया कबूल- कराची में रहता है दाऊद इब्राहिम, घर का पता भी बताया भारत की खबरें
    पाकिस्तान: फर्जी लाइसेंस के दम पर विमान उड़ा रहे हैं 40% पायलट- उड्डयन मंत्री पाकिस्तान समाचार

    गोलीबारी की घटना

    उत्तर प्रदेश: ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीतापुर सहित कई जगहों पर हिंसा उत्तर प्रदेश
    रूस: कजान शहर के स्कूल में गोलीबारी, अध्यापक और कई छात्रों की मौत रूस समाचार
    अंबाला: दो हिस्ट्रीशीटरों की गोली मारकर हत्या, गैंग ने फेसबुक पर कही बदला लेने की बात हरियाणा
    अमेरिका: कोलराडो की सुपरमार्केट में गोलीबारी, पुलिसकर्मी समेत 10 की मौत अमेरिका

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023