Page Loader
चीन में H3N8 बर्ड फ्लू वायरस से दुनिया की पहली मौत, WHO ने पुष्टि की
चीन में बर्ड फ्लू वायरस से दुनिया की पहली इंसानी मौत (तस्वीर: unsplash)

चीन में H3N8 बर्ड फ्लू वायरस से दुनिया की पहली मौत, WHO ने पुष्टि की

लेखन गजेंद्र
Apr 12, 2023
04:51 pm

क्या है खबर?

पक्षियों में होने वाले बर्ड फ्लू के H3N8 वायरस से दुनिया में पहली मौत चीन में हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसकी पुष्टि की। WHO के मुताबिक, यह वायरस मनुष्यों में दुर्लभ है और इंसानों के बीच इसका संक्रमण नहीं दिखता है, लेकिन चीन के दक्षिणी प्रांत ग्वांगडोंग की 56 वर्षीय महिला की मौत इस वायरस से हुई है। वह चीन में वायरस से संक्रमित तीसरी महिला थी। दो मामले पिछले साल सामने आए थे।

वायरस

चीन ने नहीं दिया महिला की मौत का विवरण- WHO

WHO ने बताया कि ग्वांगडोंग प्रांतीय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने पिछले महीने के अंत में तीसरे संक्रमण की जानकारी दी थी, लेकिन महिला की मौत का विवरण नहीं दिया। स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि महिला को निमोनिया के अलावा अन्य कई बीमारियां थी। वह एक मुर्गी फार्म के संपर्क में थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हुई। संगठन ने कहा कि महिला के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों में संक्रमण नहीं पाया गया।