NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / वुहान में फंसे भारतीयों को लेने गए विमान को क्लियरेंस देने में देर कर रहा चीन
    दुनिया

    वुहान में फंसे भारतीयों को लेने गए विमान को क्लियरेंस देने में देर कर रहा चीन

    वुहान में फंसे भारतीयों को लेने गए विमान को क्लियरेंस देने में देर कर रहा चीन
    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 22, 2020, 10:47 am 1 मिनट में पढ़ें
    वुहान में फंसे भारतीयों को लेने गए विमान को क्लियरेंस देने में देर कर रहा चीन

    कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच चीन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेने भेजे गए विमान को वापसी की इजाजत देने में चीनी प्रशासन जान-बूझकर देरी कर रहा है। भारत ने नागरिकों को लेने के लिए वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर को हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान भेजा था। 21 फरवरी को जाते समय यह विमान जरूरी मेडिकल सहायता लेकर गया था। वापसी के समय इसे वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाना था। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    शुक्रवार को भरनी थी वापसी के लिए उड़ान

    हिंदुस्तान टाइम्स पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस विमान को भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन से उसे क्लियरेंस नहीं मिल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को इस विमान को भारत के लिए उड़ान भरनी थी। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि उड़ान में कोई देरी नहीं होगी, लेकिन शुक्रवार शाम तक इसे क्लियरेंस नहीं मिली। बता दें कि नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत की तरफ से यह तीसरा विमान भेजा गया है।

    विमान में भारत ने भेजी थी मेडिकल मदद

    हाल ही में प्रधानमंत्री मोेदी ने चीनी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर चीन में कोरोना वायरस के कारण जाने गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। साथ ही उन्होंने चीन को हरसंभव मदद मुहैया कराने की बात कही थी। इसके बाद भारत ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के सात दशक पूरे होने के मौके पर चीन के लिए मदद भेजने का फैसला किया। भारत ने ऐसा सामान भी भेजा है, जिसकी यहां तंगी है।

    चीन को भेजा गया ये सामान

    रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने चीन को ग्लव्स, सर्जिकल मास्क, फीडिंग और इंफ्यूजन पंप के अलावा अन्य मदद भेजी है। इसमें से कुछ सामान ऐसा भी था, जिसके लिए चीन की तरफ से मांग की गई थी।

    चीन में अब तक कोरोना वायरस से 2,300 से ज्यादा मौतें

    चीन में अब तक कोरोना वायरस से 2,345 लोगों की मौत हो चुकी है और इससे संक्रमित लोगों की संख्या 76,288 पहुंच गई है। चीन के अलावा यह वायरस दूसरे देशों में भी फैल रहा है। शुक्रवार को लेबनन और इजरायल में इसके पहले मामले सामने आए, वहीं ईरान में इसके चलते दो लोगों की मौत हो गई और 13 नए लोग इससे संक्रमित पाए गए। इटली में भी इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

    एयर इंडिया ने भेजे थे दो विमान

    चीन के वुहान शहर में दिसंबर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। आने वाले दिनों में इसका प्रकोप फैला और कई शहर पूरी तरह बंद कर दिए गए। ऐसे में चीन में फंंसे लोगों को निकालने के लिए भारत ने दो विशेष विमानों को चीन भेजा था। इनमें वहां फंसे 647 भारतीय नागरिकों समेत कुल 654 लोगों को सकुशल वापस भारत लाया गया था। इस अभियान के बारे में आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

    एयर इंडिया ने चीन जाने वाली उड़ानों पर बढ़ाई रोक

    कोरोना वायरस के कारण एयर इंडिया ने 30 जून तक हांगकांग और चीन जाने वाली अपनी सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। पहले यह रोक 28 मार्च तक थी, जिसे अब जून तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि एयर इंडिया की रोजाना दिल्ली से हांगकांग और सप्ताह में छह दिन दिल्ली से शंघाई तक की उड़ान है। वहीं इंडिगो और स्पाइसजेट ने फरवरी के अंत तक चीन जाने वाले अपनी उड़ानों पर रोक लगाई हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    कोरोना वायरस

    चीन समाचार

    उत्तर प्रदेश में मिलीं सोने की खदानें, हजारों टन सोना मिलने का अनुमान भारत की खबरें
    कौन हैं भारत के डॉ कोटनिस जिन्हें चीन में नायक की तरह पूजा जाता है? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: चीन में मरने वालों की संख्या 2,000 पार, नए मामलों की संख्या में गिरावट भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: इलाज के सिलसिले में बड़ी कामयाबी, पुणे की लैब में कैंडिडेट वैक्सीन तैयार भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    कम बजट में करना चाहते हैं देश की यात्रा तो इन जगहों का करें रूख लाइफस्टाइल
    आतंकवाद पर पाकिस्तान को लगा करारा झटका, FATF के ग्रे लिस्ट में रहेगा बरकरार पाकिस्तान समाचार
    ओवैसी के मंच से युवती ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, दर्ज हुआ राजद्रोह का केस पाकिस्तान समाचार
    UN रिपोर्ट: बच्चों के विकास सूचकांक में 180 देशों में 131वें स्थान पर भारत दक्षिण कोरिया

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: क्रूज शिप पर सवार दो भारतीय संक्रमित, चीन में मृतकों की संख्या 1,300 पार चीन समाचार
    नए नाम से जाना जाएगा कोरोना वायरस, जानिये कैसे दिए जाते हैं बीमारियों को नाम चीन समाचार
    आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस का था शक, गांव को बचाने के लिए व्यक्ति ने की आत्महत्या चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश की पहली संक्रमित छात्रा की हालत में हुआ सुधार, जल्द जा सकेगी घर चीन समाचार

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023