LOADING...
कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी; बंदूकधारी समेत 10 लोग मारे गए, 25 घायल

कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी; बंदूकधारी समेत 10 लोग मारे गए, 25 घायल

लेखन गजेंद्र
Feb 11, 2026
09:08 am

क्या है खबर?

कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को गोलीबारी हुई है, जिसमें कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) का कहना है कि घटना में बंदूकधारी हमलावर भी मारा गया है। वह स्कूल परिसर में मृत पाया गया। अभी तक 25 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में अलर्ट घोषित किया गया है।

गोलीबारी

दूसरे हमलावर के भी शामिल होने का शक

पुलिस को शक है कि हमले में एक अन्य हमलावर भी शामिल था, जो अभी फरार है। फिलहाल उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है। टम्बलर रिज और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल फोन पर एक आपातकालीन अलर्ट भेजा गया है, जिसमें संदिग्ध को "भूरे बालों वाली, ड्रेस पहने एक महिला" के रूप में वर्णित किया गया है। पुलिस 2,400 आबादी वाले टम्बलर रिज कस्बे के निवासियों से घर के अंदर रहने का अनुरोध कर रहे हैं।

जांच

स्कूल में पढ़ते हैं 160 छात्र

पुलिस का कहना है कि यह स्कूल शहर के बाहरी ग्रामीण इलाके में पड़ता है और इसमें कक्षा 7 से 12 तक करीब 160 छात्र पढ़ते हैं। पूरे इलाके में सुरक्षा बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने संदिग्ध को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। घायलों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि 2 पीड़ित स्कूल के पास स्थित एक घर में मिले हैं। जांच जारी है।

Advertisement